• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी को सिंगापुर जैसा मॉडर्न बनाएंगे: एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को सिंगापुर की तरह सुव्यवस्थित और साफ सुथरा बनाने के लिए सिंगापुर के साथ सहयोग करेगी। लखनऊ में शुक्रवार को शुरू हुई यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शहरी विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन के दौरान कहा कि सिंगापुर में यूपी के लोगों की काफी संख्या है। यूं कहें कि हमारे यूपी के लोगों ने सिंगापुर को बनाया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आपको यूपी को बनाना होगा। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 15 से 19 दिसंबर के बीच जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में सिंगापुर गई टीम योगी ने 28 हजार करोड़ की लागत वाले करीब 20 एमओयू साइन किए थे। ये सभी निवेशक शुक्रवार को सेशन में भी मौजूद थे।

सिंगापुर जैसा मॉडर्न बनाएंगे यूपी को: एके शर्मा  (AK Sharma)

एके शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि सिंगापुर की मुझे दो बातें सबसे ज्यादा पसंद हैं। एक वहां का वर्क कल्चर और दूसरा वहां के साफ सुथरे इलाके। हमें यूपी को भी वैसा ही बनाना है। हमने लखनऊ समेत यूपी को क्लीन बनाने का संकल्प लिया है। इसमें हमें सिंगापुर का सहयोग चाहिए। मेरी गुजारिश है कि आप एक दिन लखनऊ का भ्रमण कीजिए और फिर हमें बताइए कि इसे सिंगापुर की तरह कैसे साफ सुथरा बनाया जा सकता है। हमारी संस्कृति एक जैसी है बल्कि आकार के हिसाब से देखें तो लखनऊ और सिंगापुर एक समान हैं। सिंगापुर के साथ हमने वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट जैसे क्षेत्रों में कोलाबरेशन किया है।

AK Sharma

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक, स्टार्टअप, डाटा सेंटर, एथेनॉल-शुगर इंडस्ट्री समेत कई क्षेत्रों में एमओयू हुए हैं। बड़े क्षेत्रों की बात करें तो इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण में हमें सिंगापुर से काफी कुछ सीखना है। सिंगापुर का एयरपोर्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, एजुकेशन सिस्टम, पीक ऑवर ट्रैफिक और आईटी मैनपावर ऐसा है, जिसे हमें आत्मसात करना है। नोएडा, ग्रेटर नोएड जैसे बड़े शहर ही नहीं, हर यूपी के अन्य शहरों को भी सिंगापुर की तर्ज पर सुव्यवस्थित और मॉडर्न बनाना है।

योगी की छवि से बढ़ा है निवेशकों का भरोसाः सिमोन वोंग

इससे पहले, हाई कमिश्नर ऑफ सिंगापुर टू इंडिया हिज एक्सीलेंस सिमोन वोंग ने कहा कि भारत में हमारा निवेश 120 बिलियन डॉलर का है। लेकिन अधिकतर निवेश दक्षिण के राज्यों में है। पिछले साल जुलाई में हमें पता चला कि यूपी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट करने जा रही है तो हमने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर पहले पार्टनर कंट्री का दर्जा मांगा। उन्होंने हमारी मांग को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

UP GIS-23: ऊर्जा सेक्टर में आया सात लाख करोड़ का निवेश

सीएम योगी की छवि और बदलते उत्तर प्रदेश के चलते कई और निवेशक भी जल्द अपने इंटेंट को फाइनल करने वाले हैं। मुझे खुशी है कि हमारी सरकारें भी अपनी नॉलेज और एक्सपीरिएंस शेयर करेंगे। हम यहां सीएम योगी के वन ट्रिलियन डॉलर के सपने को साकार करने में पूरी मदद करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव बेसिक एजूकेशन दीपक कुमार, एंटरप्राइज सिंगापुर की रीजनल डायरेक्टर डेनिस टैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaup gisup gsi 2023
Previous Post

सीएम योगी के नेतृत्व में निवेश के लिए ‘उत्तम राज्य’ बना उत्तर प्रदेश: जी किशन रेड्डी

Next Post

जीआईएस-23 के ये तीन दिन यूपी का भाग्य बदलने वाले : अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Next Post
Immense possibilities of development in UP: Amit Shah

जीआईएस-23 के ये तीन दिन यूपी का भाग्य बदलने वाले : अमित शाह

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार ने शहरी बाढ़ नियंत्रण की दिशा में उठाया बड़ा कदम

03/03/2025
मजदूरों पर हमला

निर्माणधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र पर मजदूरों पर हमला, लूटपाट

28/08/2020
puja ghar

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version