• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के नेतृत्व में निवेश के लिए ‘उत्तम राज्य’ बना उत्तर प्रदेश: जी किशन रेड्डी

Writer D by Writer D
10/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
G Kishan Reddy

G Kishan Reddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ में आयोजित UP GIS-23 में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और कल्याणकारी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिए ‘उत्तम प्रदेश’ बन गया है। उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया कि वे अपार संभावनाओं और महत्वाकांक्षा वाले इस राज्य के विकास में अपना योगदान दें।

UP GIS-23 में पर्यटन पर आयोजित सत्र में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पर्यटन के क्षेत्र में आधुनिक और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत का लाभ कैसे लिया जाए इस पर पैनलिस्टों ने गहन मंथन किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने कहा कि यूपी आने वाले दिनों में दुनिया में निवेश के लिए सबसे अच्छा राज्य होगा। यूपी सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों को मैं सलाम करता हूं और इस सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई देता हूं।

पैनलिस्टों ने कहा कि यूपी भगवान का राज्य है। इस राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इसकी क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। वहीं, राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस अवसर पर आश्वासन दिया कि यूपी पर्यटन नीति 2022 में घोषित सभी प्रावधानों को लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी सुविधाएं, सब्सिडी और प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

UP GIS में आया 32.92 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावः सीएम योगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपी ने 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि अब तक लगभग 33 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जो बेहतर कानून व्यवस्था और डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हो रहे विकास की गवाही देते हैं।

Tags: up gisup gis 2023
Previous Post

लाइव मैच में कबड्डी प्लेयर की मौत, मैदान में मचा हड़कंप

Next Post

यूपी को सिंगापुर जैसा मॉडर्न बनाएंगे: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
AK Sharma

यूपी को सिंगापुर जैसा मॉडर्न बनाएंगे: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Gotabaya Rajapaksa

7 हफ्ते बाद श्रीलंका वापस लौटे पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनों के बीच छोड़ दिया था देश

03/09/2022
police encounter

दो लाख के इनामी आशु गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल

27/09/2021
Earthquake

घाटी में भूकंप के झटके, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी डोली धरती

12/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version