• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP GIS की सुबह अर्थ तो शाम रही अध्यात्म के नाम

Writer D by Writer D
10/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Dubai company will invest 400 crores in UP

Dubai company will invest 400 crores in UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शुरू हुयी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) की सुबह जहां उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से भारत का नया ग्रोथ इंजन बनाने के लिए समर्पित रही तो शाम अध्यात्म में सराबोर नजर आई।

सिर्फ निवेशक ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत योगी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी भाव विभोर नजर आए। मुख्य मंच पर करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान हर कोई भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Thumbnail image

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर किसी को मुंबई के भजन गायक ‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम हंसराज रघुवंशी का इंतजार था, उन्होंने आते ही श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने मंच पर आते ही माहौल को शिवमय बना दिया। सबसे पहले जय भोले नाथ…से भजनों का आगाज किया, फिर मेरा भोला है भंडारी…गाकर पूरे माहौल में जोश भर दिया। इसके बाद उन्होंने ‘शिव समाए मुझमें’ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीर्घा में बैठे लोग वन्स मोर, वन्स मोर करते नजर आए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सांस्कृतिक प्रस्तुति.

लखनऊ घराने की डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने टीम संग कथक नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। इसमें अयोध्या में भगवान राम के जन्म से लेकर उनके माता सीता संग विवाह को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह प्रसंग देख सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह भी भाव विभोर नजर आए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सांस्कृतिक प्रस्तुति.

बसंत के मौसम में जीआईएस की संध्या में फागुन की भी मस्ती उमड़ी। ब्रज से आईं वंदना श्री ने रंगों की होली प्रस्तुत की। आज बिरज में होरी रे रसिया आदि प्रस्तुति पर दर्शकों के दिल में उतर गईं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सांस्कृतिक प्रस्तुति.

कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई के बांसुरी वादक राकेश चौरसिया की प्रस्तुति के साथ हुई। उनके साथ ही बेंगलुरू के वायलिन वादक कुमारेश राजागोपालन, तबला वादक सत्यजीत तलवार, घाटम वादक बेंगलुरू के उल्लुर गिरिधर उडप्पा, मुंबई के ड्रमिस्ट गिनो राहुल बक्स, ताल वादक बेंगलुरू के प्रमाथ किरन, कीबोर्ड पर बेंगलुरू के वरुण प्रदीप और बेंगलुरू के गिटारिस्ट ब्रुथुवा भूषण कालेब ने जुगलबंदी की तो 20 मिनट तक लोग अपनी सांसें थामे इस प्रस्तुति का आनंद लेते रहे। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का हौसला भी बढ़ाया।

c

उधर, आसमां में ड्रोन ने उत्तर प्रदेश के विकास की झलक दिखाई। काशी, अयोध्या और मथुरा की पावन धरती समेत यूपी की गाथा भी ड्रोन शो में दिखी। रामराज्य की परिकल्पना को साकार करती यूपी की कहानी कहता ड्रोन शो दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय रहा। आजादी का अमृत महोत्सव जहां ड्रोन शो से चार चांद लगा रहा था, वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन कर जयकारे भी लग उठे। वहीं वंदे मातरम और राष्ट्रगान की धुन ने राष्ट्र भक्ति की भावना का भी संचार किया। विकास और निवेश के जरिये यूपी की भव्यता भी ड्रोन शो के जरिये दिखी।

Tags: up gisup gis 2023
Previous Post

UP GIS: फूड प्रोसेसिंग में उद्यमियों को योगीराज में ‘अमृतकाल’ सा अनुभव

Next Post

बीस हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Arrested

बीस हजार का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

स्कूल की टर्म परीक्षा और यूनिट टेस्ट देने बाद ही होंगे छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल

03/10/2020
Oxygen center starts

नोएडा में आज से शुरू हुआ ऑक्सीजन सेंटर, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

08/05/2021
SBI YONO 2.0 App लॉन्च, अब मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग होगी एक साथ, KYC भी हुआ आसान

SBI YONO 2.0 App लॉन्च, अब मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग होगी एक साथ

17/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version