• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के आखिरी दिन समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 10 फरवरी को प्रधानमंत्री ने इस समिट को एक नई ऊंचाई प्रदान की। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आशीर्वाद मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले आठ साल में भारत का प्रभाव दुनिया मे बढ़ने का लाभ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटमें लाभ मिल रहा है। राम की अयोध्या और कान्हा की मथुरा, काशी विश्वनाथ धाम, कुम्भ प्रयागराज में होता है। भगवान बुद्ध की भी यह धरती रही है। सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह श्रम बाजार भी है दुनिया के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज यूपी निवेश का केंद्र बना हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूलमंत्र का अंगीकार करते हुए कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों को सरकार ने हर सहूलियतें दी हैं। इसलिए आज दुनिया भर के निवेशक यहां निवेश करना चाहते हैं। अब तक इस समिट में 35 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पहले यह निवेश एनसीआर के लिए होता था। इस समिट में प्रदेश के सभी जिलों में निवेश हो रहा है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी अलग अलग प्रस्ताव आये हैं।

इसके माध्यम से 93 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को हासिल करते हुए भारत की ग्रोथ इंजन बनेगा। 40 देशों से जुड़े उद्यमी इसमें शामिल हुए। उनमे से 10 देश पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हुए हैं। तीन दिनों में 30 सत्र आयोजित किये गए। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अश्वनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 पार्टनर देशों के मंत्रियों ने भागीदारी की। 25 हजार से अधिक लोग इसमें शामिल हुए।

योगी (CM Yogi) के कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी सरकार की कामकाज की सराहना करते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह समिट उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में मददगार साबित होगी। विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

GIS: कूड़े के ढेर हटने से बदल गए लोगों के पते ठिकाने: एके शर्मा

राज्यपाल ने कहा कि पिच छह साल में नई पहचान बनाई है। यह नए भारत का नया ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव हुआ है। इससे देश और दुनिया के उद्यमियों ने यूपी में निवेश की इच्छा जताई है। यह अच्छे संकेत हैं।

Tags: GISgis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

GIS: कूड़े के ढेर हटने से बदल गए लोगों के पते ठिकाने: एके शर्मा

Next Post

देश में बेहतर लॉजिस्टिक इको सिस्टम बनाने में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका: अनुप्रिया पटेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Anupriya Patel

देश में बेहतर लॉजिस्टिक इको सिस्टम बनाने में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका: अनुप्रिया पटेल

यह भी पढ़ें

Manipur Violence

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तबाह किए उग्रवादियों के 12 बंकर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

26/06/2023

UP Election: सौ साल के नसरुद्दीन ने किया मतदान

07/03/2022
Sushila Karki

सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रमुख, कुछ देर में शपथग्रहण

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version