• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS: कूड़े के ढेर हटने से बदल गए लोगों के पते ठिकाने: एके शर्मा

Writer D by Writer D
12/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तरप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के आखिरी दिन शहरी विकास को लेकर ‘री- इमैजिनिंग सिटीज एज ग्रोथ सेंटर्स फ़ॉर न्यू उत्तरप्रदेश’ यानी ‘शहरी विकास से आर्थिक विकास’ विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। परिचर्चा में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी व उत्तरप्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सहभागिता की।

सत्र परिचर्चा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा,योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश के विकास और योजनाओं को लागू करने में काफी तेजी आई है। लखनऊ से मेरा पुराना नाता रहा है,यहां हर दूसरे तीसरे महीने आता रहता हूँ। जून 2015 में जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की तब यहां की तत्कालीन सरकार से इस योजना को लागू करने में इतनी मशक्कत करनी पड़ी, ये किसी से छिपा नहीं है। जून 2015 से 17 महीने तक इस देश के सबसे बड़े राज्य में मात्र 17 हजार प्रधानमंत्री आवास बन पाए।

इसके बाद 2017 में उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के आने के बाद अगले 17 महीनों में 17 लाख आवास बने, ये आंकड़े उत्तरप्रदेश की सफलता की कहानी बताने के लिए काफी हैं।आज उत्तरप्रदेश केंद्र की योजनाओ को लागू करने में नम्बर एक पर है।

प्रधानमंत्री (PM Modi)  के विजन 2047 के लिए हम जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं,एक रिपोर्ट के अनुसार भारत उससे पहले 2040 तक ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। हमारे शहर हमारी अर्थव्यवस्था के ट्रांसफॉर्मर हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो सर्विस को श्रद्धेय अटल जी ने शुरू किया था,आज हम मेट्रो सर्विस में विश्व के टॉप 5 में से एक हैं। साथ ही जो हमारे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं उस आधार पर हम अगले कुछ महीनों में विश्व के टॉप 3 में होंगे।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जिस तरह से कार्यशैली है, मुझे ये कहने में ज़रा भी शक नहीं कि उत्तरप्रदेश बहुत तेजी से इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बन रहा है। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन का क्रांतिकारी असर बहुत जल्द दुनिया देखेगी।

GIS: योगी के नेतृत्व में विकास की ओर चल पड़ा है उत्तर प्रदेश : पीयूष गोयल

कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मैंने हरदीप सिंह पुरी से बहुत कुछ सीखा है, अर्बन डेवलपमेंट को लेकर आपके काम अभूतपूर्व हैं।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि परिचर्चा का विषय ‘री इमैजनेशन’ शब्द बहुत बड़ा है, जब मैं मंत्री बना तब मैंने महसूस किया कि शहर विकास में सफाई बड़ी समस्या है, मैंने शहर की सफाई का अभियान चलाया, सुबह 5 बजे इसकी शुरुआत हो जाती थी। री इमैजनेशन को आप यहां से समझ सकते हैं। कई लोगों ने मुझसे बताया कि उनके घर का पता कूड़े के ढेर से होता था, जहां कूड़े का ढेर हो वो एक निशान पहचान का होता था।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने इसी तरह परिचर्चा में दूसरा उदाहरण दिया, उन्होंने कहा कि स्वच्छता की वजह से कई ऐसे लोग मिले जिन्होंने बताया कि इससे उन हाउसिंग स्कीम के लोगो को बहुत फायदा हुआ,उनकी हाउसिंग स्कीम कूड़े के डंपिंग ज़ोन में बदल गई थी। इस स्वच्छता अभियान से उनके हाउसिंग स्कीम में बदलाव आया, आज उनकी स्कीम प्रीमियम रेट पर पहुंच गई।

इस परिचर्चा में उत्तरप्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने भी अपने विचार रखे। इनके साथ डेलॉयट समूह की ओर से देबाशीष बिस्वास, अर्बन डेवलपमेंट वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट की ओर से रेजीत मैथ्यूज, सीबीआरई इंडिया की ओर से प्रीतम मेहरा,रेसिडेंशियल भारतीय सिटी के अश्विन्दर सिंह,राजको मेटल इंडस्ट्रीज के गुरमीत सिंह अरोरा व विनय कुमार सिंह एमडी एनसीआरटीसी ने भी अपने अनुभव साझा किया।

Tags: GISgis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

GIS: योगी के नेतृत्व में विकास की ओर चल पड़ा है उत्तर प्रदेश : पीयूष गोयल

Next Post

35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
CM Yogi

35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

नवरात्री स्पेशल: ऐसे बनाएं सूखे काले चने, माँ दुर्गा होंगी प्रसन्न

21/10/2020

सपाइयों ने पुतला जलाकर स्वामी प्रसाद का किया विरोध, जानें पूरा मामला

04/02/2022
Amritpal Singh

पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद

18/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version