• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज सोमवती अमावस्या पर बना शुभ संयोग, इन उपायों से कालसर्प दोष होगा दूर

Writer D by Writer D
20/02/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Somvati Amavasya

Somvati Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. इस बार साल की पहली सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) 20 फरवरी को मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान, दान, जाप और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. यह तिथि पितरों के लिए विशेष तिथि मानी गई है. इस तिथि पर पितरों को दर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व होता है. जब सोमवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. ऐसे में सोमवती अमावस्या पर व्रत रखने और शिवजी की उपासना करने का विशेष महत्व होता है.

इस तिथि पर कई तरह के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं जिसे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद कालसर्प और पितृदोष खत्म हो जाते है. जिस कारण से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और सपन्नता आती है.

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) का महत्व

सोमवती अमावस्या वर्ष में लगभग 1 से 2 बार आती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान पुण्य आदि करने का विशेष महत्व होता है. सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ पीपल के वृक्ष की भी पूजा करने का विशेष महत्व होता है. इस तिथि पर पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए जल देना और इसके नीचे दीपक जलाने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है. सोमवती अमावस्या तिथि पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए दिनभर व्रत रखते हुए पीपल के पेड़ की परिक्रमा का महत्व होता है.

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) तिथि और शुभ मुहुर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक पक्ष मे एक पूर्णिमा तिथि आती और एक अमावस्या तिथि. कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन को अमावस्या तिथि कहते हैं. फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि 20 फरवरी 2023 को है. सोमवार के दिन यह अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. सोमवती अमावस्या तिथि 19 फरवरी, 2023 की शाम 04 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 20 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगी.

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर विशेष संयोग

इस वर्ष महाशिवरात्रि के फौरन बाद सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बना है. फाल्गुन माह की यह अमावस्या सोमवार और शिव योग के संयोग बहुत ही फलदायी रहने वाली है. इस दिन भगवान शिव की उपासना करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी.

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर करें ये उपाय

– जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष हो वे सोमवती अमावस्या तिथि पर पीपल के पेड़ को जल और दूध चढ़ाएं. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए वृक्ष की परिक्रमा करें.

– जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उनके लिए सोमवती अमावस्या पर किया जाने वाला उपाय बहुत ही कारगर होता है. इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें. फिर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करते हुए चांदी के बने नाग-नागिन के जोड़ों की पूजा करके गंगा नदी में प्रभावित कर दें. इस उपाय से जल्द ही कुंडली से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी.

– धन संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए अमावस्या तिथि पर तुलसी के पौधे को पूजा करना और घी का दीपक जलाएं. इस उपाय से जीवन से परेशानियां दूर होंगी और घर में धन समृद्धि आएगी.

Tags: Somvati Amavasya DateSomvati Amavasya Kab HaiSomvati Amavasya pujaSomvati Amavasya Shubh MuhuratSomvati Amavasya SignificanceSomvati Amavasya totkeSomvati Amavasya upaayeSomvati Amavasya2023somvati-amavasya
Previous Post

20 फरवरी राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य

Next Post

इस दिन मनाई जाएगी फुलेरा दूज, जाने इसका महत्व और पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Spouse
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में झगड़े की वजह बनती है ये चीजें

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
mirror
धर्म

घर में सुख-समृद्धि के लिए यहां लगाएं शीशा

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
Phulera Dooj

इस दिन मनाई जाएगी फुलेरा दूज, जाने इसका महत्व और पूजन विधि

यह भी पढ़ें

seema upadhyay

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी आज BJP में होंगी शामिल

15/05/2021
crook Lalu Yadav killed

एक लाख का इनामी बदमाश लालू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

28/04/2021
suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रुप से था बीमार

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version