• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार कल प्रस्तुत करेगी 7 लाख करोड़ का बजट

Writer D by Writer D
21/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi government will present the budget tomorrow

Yogi government will present the budget tomorrow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट (Budget) सदन में प्रस्तुत करेगी। इस बार के बजट का आकार करीब सात लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार (Yogi Government) इस बार उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (Budget) प्रस्तुत करेगी। माना जा रहा है कि इस बजट में वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा के चुनावों की झलक होगी। इसके अलावा इस बजट के जरिए योगी सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किए वादों को भी पूरा करने की कोशिश करेगी।

राज्य सरकार के बजट में किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए भी कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, एक्सप्रेस-वे और वर्ष 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के लिए भी बजट का प्रावधान किया जा सकता है। युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की व्यवस्था भी की जा सकती है। साथ ही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान साइन हुए एमओयू को जमीन पर उतारने के लिए सरकार बजट में उद्योगों को मिलने वाली सब्सिडी की भी व्यवस्था इस बजट में कर सकती है।

दस मार्च तक चल सकता है विधान मंडल का बजट सत्र

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार को प्रारम्भ हुआ। पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधान मंडल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। मंगलवार को निधन के निर्देश के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधान सभा की कार्य मंत्रणा समिति ने बजट सत्र को दस मार्च तक चलाने की सिफारिश की है। इसके तहत योगी सरकार 22 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सदन में प्रस्तुत करेगी। 23 और 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण (धन्यवाद प्रस्ताव) पर सदन में चर्चा होगी। 25 फरवरी को निधन की सूचनाएं ली जाएंगी और बजट पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा।

उप्र विधान सभा सत्र: सीएम योगी व नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

इसके बाद 27 और 28 फरवरी एवं 01 मार्च को बजट पर चर्चा होगी। 02 से 04 मार्च तक विभागवार बजट प्रस्तुत होंगे और विचारोपरान्त मतदान होंगे। 05 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा और 06 मार्च को विभागीय बजट प्रस्तुत होंगे। फिर 07 से 09 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा। रंग पर्व के बाद 10 मार्च को सरकार सदन से बजट पारित करा सकती है। इसी के साथ बजट सत्र का समापन हो सकता है।

Tags: Budget SessionLucknow NewsUP BudgetYogi News
Previous Post

सिटीज अभियान चलाने का उद्देश्य हुआ सफल, वैश्विक स्तर पर हुई प्रशंसा: एके शर्मा

Next Post

य़ूपी पर्यटन के उप निदेशक ने की आत्महत्या, मुंबई में इमारत से लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Shankh
Main Slider

इस दिशा में रखें शंख, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
Next Post
suicide

य़ूपी पर्यटन के उप निदेशक ने की आत्महत्या, मुंबई में इमारत से लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- GST मतलब आर्थिक सर्वनाश

06/09/2020
Jaya Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी कब है, जानें मुहूर्त व पूजा-विधि

18/11/2024
Rahul Gandhi

केसरिया पगड़ी पहन कर गुरुद्वारा पहुंचे राहुल गांधी, सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version