• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, OBC आयोग ने CM योगी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

Writer D by Writer D
09/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav accused the UP government of discrimination against the backward

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) में पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी को लेकर ओबीसी आयोग (OBC commission) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीएम को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां एकत्र की गई हैं। गुरूवार को सौंपी गई यह सर्वे रिपोर्ट करीब 350 पेज की है।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। जिसमें इस रिपोर्ट पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इसी सर्वे रिपोर्ट आधार पर प्रदेश के 75 जिलों में होने वाले नगर निकाय चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया तय होगी।

दरअसल, सर्वे का यह कार्य उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC commission) ने दो महीने में पूरा किया है। कैबिनेट की बैठक में कल यानी शुक्रवार को यह सर्वे रिपोर्ट पेश होगी। उसके बाद निकाय चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया नये सिरे से तय होगी। इतना ही नहीं इस सर्वे रिपोर्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद निकाय चुनाव कराने के लिए यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगेगी।

क्या है ये पूरा मामला?

बता दें कि पिछले साल 27 दिसंबर को हाई कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका लगा था। तब कोर्ट ने राज्य सरकार की उस ओबीसी सूची को खारिज कर दिया था जिसके दम पर निकाय चुनाव करवाने की तैयारी थी। हाई कोर्ट ने साफ कहा था कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन नहीं किया और उसके बिना ही चुनाव की घोषणा की गई।

तब कोर्ट ने सरकार को ये भी कहा था कि वो बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करवा सकती है। उसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। वहां सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।

अप्रैल-मई में नगर निकाय चुनाव की संभावना, कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने जिन निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनके कामकाज के लिए विशेष समिति बनाने की बात भी कही है।

Tags: cm yogiLucknow Newsnagar nikay chunavOBC commissionup news
Previous Post

तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आया मासूम, आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़े शीशे

Next Post

मंदिर के पुजारी की सोते समय नुकीले औजार से नृशंस हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Murder

मंदिर के पुजारी की सोते समय नुकीले औजार से नृशंस हत्या

यह भी पढ़ें

thumb

22 घंटे बाद डॉक्टरों ने जोड़ा कटा हुआ अंगूठा, बह चुका था 300 ml खून

04/12/2021
CM Dhami

देश की विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है ऊधमसिंह नगर: धामी

10/01/2024
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

केजरीवाल बोले-एक हफ्ते के भीतर कोरोना की जांच दोगुनी की जाएगी

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version