• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 घंटे बाद डॉक्टरों ने जोड़ा कटा हुआ अंगूठा, बह चुका था 300 ml खून

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
thumb

thumb

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आकाश हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने 22 घंटे बाद एक शख्स के कटे हुए अंगूठे को फिर से जोड़कर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। दरअसल दुबई में काम करने वाले संदीप कुमार अपना कटा हुआ अंगूठा लेकर दुबई से दिल्ली आए और इस दौरान उनका 300 ml खून बह चुका था। बावजूद इसके डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिखाया।

राजस्थान के रहने वाले संदीप कुमार अच्छी नौकरी के लिए दुबई गए थे। वहां पर वो कारपेंटर का काम करने लगे। काम करते-करते अचानक उनका अंगूठा हाथ से अलग हो गया। साथियों ने तुरंत ही संदीप को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने सलाह दी कि अंगूठे को जोड़ने के लिए 4 घंटे के अंदर सर्जरी करनी होगी और इसमें करीब 24 लाख का खर्चा आएगा। इतना महंगा इलाज संदीप के लिए नामुमकिन था। इसके बाद उसके परिजनों ने भारत में ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया। लेकिन यहां इस सर्जरी का खर्च 3 लाख 65 हजार रुपये आया।

18 घंटे के सफर के बाद संदीप दिल्ली के आकाश हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार थी। 6 डॉक्टरों की एक टीम ने संदीप का ऑपरेशन शुरू किया और अंगूठे को फिर से जोड़ दिया। डॉक्टर आशीष चौधरी ने बताया कि अंगूठा हमारी हथेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 45 फीसदी इसका इस्तेमाल होता है। उन्होंने बताया कि खून बह जाने के कारण और मरीज के देरी से पहुंचने की वजह से यह सर्जरी काफी मुश्किल थी। ऐसे केसे बहुत ही कम वक्त होते हैं, जहां पर एक लंबा समय बीत जाने के बाद किसी भी अंग को ठीक उसी तरह जोड़ा जाए जैसे वह पहले था।

ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डॉक्टर आशीष चौधरी ने बताया कि इस तरह की सर्जरी काफी चैलेंजिंग होती है, क्योंकि इसे करने में छोटे-छोटे इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल होता है। अंगूठे की कटी हुई धमनियों के बीच फोरआर्म से नस के एक हिस्से को भी काटना था। पूरी प्रक्रिया माइक्रोस्कोप की मदद से की गई। डॉ आशीष में बताया कि 6 डॉक्टरों की टीम ने लगातार 6 घंटे तक ऑपरेशन कर सफलता हासिल की। वहीं संदीप कुमार ने बताया कि वो लगभग मान ही चुके थे कि उनका अंगूठा कभी जुड़ नहीं पाएगा। लेकिन डॉक्टरों के विश्वास और मेहनत ने यह कर दिखाया।

कोई अंग कट जाए तो ये करें

डॉक्टर आशीष चौधरी ने बताया कि आम लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि यदि आपके शरीर का कोई भी अंग किसी भी कारण से कट जाए तो उसे बर्फ के अंदर यानी आइस बॉक्स में रखा जाए।  इससे उस अंग के यीशु खराब नहीं होते और 24 घंटे के अंदर सर्जरी संभव हो पाती है।  साथ ही यह भी बहुत महत्वपूर्ण है कि कटे हुए अंग को बर्फ में डायरेक्ट न रखें। कटे हुए हिस्से को पहले किसी पॉलिथीन में डाल दें और फिर उस पॉलिथीन को आइस बॉक्स में रखें। संदीप ने ऐसा ही किया जिसकी वजह से घटना के 22 घंटे बाद भी उनका अंगूठा उनके हाथ से जुड़ गया।

Tags: dubaiNational newsrajasthan news
Previous Post

ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित कर अखंड ज्योति रथ को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

11/09/2026
Main Slider

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान: CM धामी

11/09/2026
उत्तराखंड

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

11/09/2026
Next Post

सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित कर अखंड ज्योति रथ को किया रवाना

यह भी पढ़ें

Visa

उप्र से विदेश जाने के लिए अब नही करनी पड़ेगी भागादौड़ी

04/02/2023
Assistant Loco Pilot

कोरोना काल में भी उत्तर मध्य रेलवे ने की भरपूर कमाई और बचाए 891 करोड़ रुपये

06/04/2021
Shyam Bihari Mishra

देश के सबसे बड़े व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version