• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात को परास्त कर प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस

Writer D by Writer D
14/03/2023
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (51) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians ) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मंगलवार को गुजरात जायंट्स को 55 रन से रौंदकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाये, जिसके जवाब में जायंट्स नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन तक ही पहुंच सका।

जायंट्स ने कसी हुई गेंदबाजी और फील्डिंग से पहली पारी में ज्यादातर समय अपनी पकड़ मजबूत रखी लेकिन हरमनप्रीत ने 51 रन की पारी खेलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने 30 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 37 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 44 रन बनाये, जबकि नैट सिवर ब्रंट ने 31 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर 36 रन का योगदान दिया।

टूर्नामेंट में अब तक के अपने सबसे छोटे स्कोर की रक्षा करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने कोई चूक नहीं की। पारी की पहली गेंद पर सोफिया डंकली का विकेट गिरते ही जायंट्स का पतन शुरू हो गया जो 18वें ओवर में तनुजा कंवर के आउट होने के साथ समाप्त हुआ।

मुंबई (Mumbai Indians ) की इस विशाल जीत में योगदान देते हुए सिवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज़ ने तीन-तीन विकेट लिये। अमेलिया कर को दो जबकि इसी वॉन्ग को एक विकेट हासिल हुआ।

मुंबई ने इस जीत के साथ डब्ल्यूपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह ऐसा करने वाली पहली टीम है। दिल्ली कैपिटल्स पांच मैच में आठ अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि जायंट्स पांच मैच में सिर्फ दो अंक अर्जित करके चौथे स्थान पर है।

जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और एशले गार्डनर ने पहले ही ओवर में हेली मैथ्यूज़ को शून्य रन पर आउट कर दिया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी का विकेट खोने के बाद मुंबई पावरप्ले में सिर्फ 40 रन ही जोड़ सका।

यास्तिका और सिवर-ब्रंट ने मुंबई की पारी को संबल दिया और दूसरे विकेट के लिये 74 रन जोड़े। किम गार्थ ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिवर-ब्रंट को पवेलियन लौटाकर इस साझेदारी को समाप्त किया। रनगति बढ़ाने के प्रयास में यास्तिका भी सात गेंद बाद रनआउट हो गयीं।

इस जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद हरमनप्रीत ने मुंबई की पारी को संभाला। उन्होंने अमेलिया कर (13 गेंद, 19 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 51 रन की साझेदारी की। कर के आउट होने के बाद मुंबई के विकेटों की झड़ी लग गयी लेकिन हरमनप्रीत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी।

किम गार्थ ने तनुजा कंवर की गेंद पर पीछे की ओर भागते हुए कर का लाजवाब कैच पकड़ा, जबकि स्नेह राणा ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर इसी वॉन्ग को चलता किया। हुमैरा काज़ी 19वें ओवर में हरमनप्रीत को स्ट्राइक देने की कोशिश में रनआउट हो गयीं।

हरमनप्रीत भी आखिरी ओवर में अर्द्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुईं। मुंबई ने अंतिम पांच ओवर में पांच विकेट गंवाते हुए 50 रन जोड़े और 20 ओवर में 162/8 का स्कोर खड़ा किया।

जायंट्स की सराहनीय गेंदबाजी में गार्डनर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और चार ओवर में 34 रनन देकर तीन विकेट लिये। इसके अलावा गार्थ, स्नेह राणा और तनुजा कंवर को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Tags: cricket newsCricket News in HindiMumbai Indianssports newssports news in hindiwplWPL 2023
Previous Post

उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य: सीएम धामी

Next Post

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला वहशी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Next Post
Maid

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला वहशी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Savin Bansal inspected the construction work of main intersections

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून के मुख्य चौराहे अब चौराहे कम, भव्य सुरक्षित शो-केस दिखते हैं ज्यादा

12/08/2025
Jauhar University

आजम खां की नहीं कम हो रही मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन सील

03/08/2024
Anand Bardhan

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version