• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP अब हर गांव में करायेगी वॉल पेंटिंग, दिखेंगे कमल के निशान

Writer D by Writer D
06/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लगभग तीस साल पूर्व जब चुनाव आते थे तो प्रचार की गाड़ियों को देखते ही बच्चे दौड़ पड़ते थे। गाड़ियों से पर्चे फेंके जाते थे और लड़के उसे घर पर देते थे। घर की महिलाएं उसे देखकर चुनाव चिह्न की पहचान करती थीं। लोगों की भावनाएं बदलने के इस तरह की सैकड़ों नुख्शे राजनीतिक दल अपनाते थे, लेकिन अब वे जमाने की बात हो गयी है। टेक्नोलाजी ने अब वाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के जरिये उसे बदल दिया है। इसके बावजूद भाजपा उन पुरानी पद्धतियों को आज भी बनाए रखना चाहती है। यही कारण है कि भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य नेता आज भी दीवालों पर पेंटिंग करते नजर आते हैं।

उत्तर प्रदेश में देखा जाय तो आज भी ग्रामीण इलाकों में साठ प्रतिशत से अधिक लोग सोशल मीडिया से दूर हैं। ऐसे लोगों तक प्रचार का माध्यम पुरानी पद्धतियां ही हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि वहां बैठकों के माध्यम से उन्हें योजनाओं और भाजपा (BJP) की नीतियों के बारे में बताया जाय। इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताने का तरीका अपनाया है। इसके साथ ही पर्चा बांटकर योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की पद्धति भी नहीं छोड़ी है।

आज 43 साल की हो चुकी भाजपा (BJP) ने फिर से वाल पेंटिंग की शुरूआत कर दी है। इसके माध्यम से वह हर घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचायेगी। दीवारों पर भाजपा की नीतियों और कमल के फूल के निशान होंगे। इससे उन लोगों को भी प्रभावित किया जा सकता है, जो सोशल मीडिया से दूर हैं।

इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हर्ष वर्धन त्रिपाठी का कहना है कि कोई भी तरीका या डिजाईन पुराना नहीं होता है। जो आज पुराना है, कल वही नये माॅडल में आकर पुन: प्रचलन में शुरू हो जाएगा और नया कहलाएगा। उन्होंने कहा कि पहले बहुत सारे लोग सिर्फ कांग्रेस का नाम जानते थे। इस कारण वे प्रत्याशी को न जानने पर भी जाकर हाथ चुनाव निशान पर वोट दे आते थे। आज वही स्थिति भाजपा के पक्ष में होती जा रही है। यह प्रचार के विभिन्न माध्यमों से हर व्यक्ति के दिलो-दिमाग में बने रहना चाहती है।

सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि तरीका चाहे जो हो, हर वक्त कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भाजपा के बारे में सर्वाधिक जानकारी देने से भाजपा शिखर पर पहुंचती जा रही है। दूसरी पार्टियां अभी सोचती हैं, तब तक भाजपा उस कार्य में बहुत आगे पहुंच चुकी होती है।

Tags: 43rd bjp foundation daybjp foundation dayLucknow News
Previous Post

सत्येंद्र जैन को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, टूट गई रिहाई की उम्मीद

Next Post

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 96 अंक लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Share Market

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 96 अंक लुढ़का

यह भी पढ़ें

Swatantra Dev

भाजपा सरकार की योजनाएं जन-जन के कल्याण को समर्पित : स्वतंत्र देव

28/09/2020
akhilesh yadav

बाजार में किसान को न लाभकारी मूल्य मिला न ही आय दोगुनी हुई : अखिलेश

28/08/2021
Ajay Devgn

अजय देवगन ने ‘मैदान’ की रिलीज डेट का किया ऐलान

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version