• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपकी ये आदतें करती हैं स्पर्म काउंट को प्रभावित

Writer D by Writer D
08/05/2023
in फैशन/शैली
0
Sperm

sperms count

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरुषों की सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए स्पर्म (Sperm) काउंट को बढ़ाना जरूर होता हैं। इसके लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं जो फायदों से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि आपके स्पर्म काउंट को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं आपकी गलत आदतें। जी हां, आपकी सेक्स ड्राइव में कुछ समस्या हो रही है, तो इसका कारण ये आदते भी हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पुरुषों के स्पर्म काउंट को प्रभावित कर रही हैं। इन्हें जानकर बदलने में ही आपकी भलाई हैं ताकि आपको किसी तरह की दवाइयों का भी सेवन ना करना पड़े। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में…

ज्यादा तनाव लेना

पुरुषों में तनाव के कारण भी स्पर्म काउंट (Sperm Count) कम हो सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, पुरूषों में चिंता और तनाव के कारण उनके वीर्य की मात्रा और स्पर्म का गुणवत्ता कम हो जाती है। इसलिए आप आज से ही खुश रहने की कोशिश करें और तनाव से दूर रहें।

कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन

आप बहुत ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो स्पर्म (Sperm) क्वालिटी खराब हो सकती है। शुक्राणुओं की संख्या में भी गिरावट आ सकती है। एक कैन से अधिक कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से स्पर्म मोबिलिटी प्रभावित होती है। साथ ही बियर भी अधिक पीने से स्पर्म अनहेल्दी और कमजोर हो सकते हैं।

धूम्रपान और शराब पीना

तंबाकू का सेवन करने और स्मोकिंग करने से वीर्य की गुणवत्ता कम हो जाती है और यह शुक्राणु के डीएनए को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा शराब पीने से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है, जिसके कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन और स्पर्म प्रोडक्शन कम हो सकता है।

लैपटॉप का इस्तेमाल

लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर देर तक काम करते रहते हैं, तो इस आदत को भी तुरंद बदल दें वरना आपके पिता बनने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है। अंडकोष को ठंडा रखने की जरूरत होती है और देर तक लैपटॉप को पैरों या गोद में रखने से यह भाग गर्म हो जाता है, जिससे शुक्राणु की संख्या घट सकती है।

रात को देर से सोने की आदत

रात को देर से सोने के कारण आपको तनाव और मोटापे की समस्या होती है। जिसकी वजह से स्पर्म काउंट कम हो सकता है। साथ ही रात को जागने के कारण आपका दिमागी रूप से भी परेशान रहते हैं और आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। इसलिए रात में देर से सोने की आदत से आज ही बदलें।

नशीली दवाओं का उपयोग

कई लोग मसल्स गेन करने के लिए और स्टेमिना बढ़ाने के लिए तरह-तरह की नशीली दवाओं का प्रयोग करते हैं। इससे अंडकोष सिकुड़ सकते हैं और शुक्राणु का उत्पादन कम हो सकता है। इसके अलावा कोकीन या मारिजुआना का उपयोग अस्थायी रूप से आपके शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी को भी कम कर सकता है।

टाइट कपड़े पहनना

यदि आपको अधिक टाइट जींस, पैंट पहने की आदत है, तो अपने इस फैशन स्टाइल को बदल दें। डॉक्टर डॉट एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्लिम फिट ट्राउजर्स, जींस को लगातार पहने रहने से स्पर्म काउंट में कमी आती है। टाइट पैंट पहनने से अंडकोष शरीर के अधिक करीब रहते हैं, जिससे वे गर्म हो जाते हैं। ये शुक्राणुओं के लिए अच्छा नहीं है।

Tags: HealthHealthy living
Previous Post

तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

Next Post

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस देता हैं इन देशों में गाड़ी चलाने की इजाजत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Driving License

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस देता हैं इन देशों में गाड़ी चलाने की इजाजत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

15/08/2020
Nach Meri Rani

Interview : गुरु रंधावा और नोरा फतेही का सॉन्ग “नाच मेरी रानी” हुआ रिलीज

21/10/2020
दम्पति ने पिया तेजाब

बीमारी से पीड़ित वृद्ध दम्पति ने पिया तेजाब, पति की मौत

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version