• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों से आती बदबू से है शर्मिंदा, ऐसे पाएं छुटकारा

Writer D by Writer D
12/04/2023
in फैशन/शैली
0
smell of hair

smell of hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) का मौसम स्किन और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को लेकर आता है। क्योंकि पसीना, धूल-मिट्टी के कारण ये दोनों ही काफी डैमेज हो जाती है। गर्मियों के मौसम में अगर बालों की देखभाल सही तरह से नहीं होती है तो इनमें से बदबू (Smell of Hair)  आने लगती है।

बालों को ठीक से वॉश न करना, पसीना, हार्मोनल बदलाव और प्रदूषण भी बदबूदार स्कैल्प का कारण बन सकते हैं। एक या दो बार स्कैल्प से बदबू आना सामान्य है, लेकिन अगर अक्सर ही आपको स्कैल्प से आने वाली बदबू (Smell of Hair)  के कारण शर्मिंदा होना पड़ता है, तो आप अपने रेगुलर हेयर केयर रूटीन के साथ कुछ घरेलू उपाय करके देखें। इससे न केवल आपके बाल शाइन करेंगे, बल्कि बालों में एक अलग ही ताजगी और महक का अहसास होगा।

इन उपायों की मदद से गर्मियों में स्कैल्प से बदबू (Smell of Hair)  आने की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।

​टी ट्री ऑयल

अगर आप एक ऐसे तेल की तलाश में है, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाए, तो टी ट्री ऑयल अच्छा विकल्प है। यह स्कैल्प से आने वाली दुर्गंध को दूर करता है।

कैसे अप्लाई करें

– इसके लिए 6 बूंद टी ट्री ऑयल और 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल लें।
– दोनों को मिलाएं।
– अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करें।
– हल्की सी मसाज करने के बाद इसे 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लें।

नींबू का रस

अगर आपके बालों से डैंड्रफ के कारण बदबू आती है, तो नींबू का रस भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह उन बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है, जो आपके स्कैल्प में एक चुभने वाली गंध का कारण बनते हैं।

कैसे अप्लाई करें

– एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी लें।
– दोनों को अच्छे से मिला लें।
– अब अपने बालों को एक माइल्ड क्लींजर से धो लें।
– इसके बाद बालों पर नींबू का रस लगाएं और पानी से धो लें।

​एप्पल साइडर विनेगर

अगर आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया ने अपना घर बनाना शुरू कर दिया है, तो एप्पल साइडर विनेगर वास्तव में एक अच्छा विकल्प है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प की दुर्गंध को दूर करने में बहुत मदद करेगा।

कैसे अप्लाई करें

– आधा कप एप्पल साइडर विनेगर और 2 कप पानी लें।
– दोनों को अच्छे से मिलाएं।
– अब अपने बालों को पहले माइल्ड क्लींजर से धो लें।
– इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा कर छोड़ दें।
– अब बालों को सादा पानी से धो लें।

टमाटर का रस

अगर आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया पनपने लगे हैं, तो इन्हें मारने के लिए टमाटर एक शानदार घरेलू उपाय है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर टमाटर में बैक्टीरिया को मार गिराने की अच्छी क्षमता होती है।

कैसे अप्लाई करें

– 1 मध्यम आकार का टमाटर लें।
– टमाटर का गूदा निकालकर बालों पर लगा लें।
– 30 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर बालों को सादा पानी से धो लें

Tags: hair careremedies for hairSmell of Hairtips for hair
Previous Post

दो मुंहे बालों से छुटकारा निजात दिलाएंगे ये जादुई तेल

Next Post

सिंपल कुर्ते के साथ कैरी करें ये चीजें, दिखेगी स्टाइलिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Kurta

सिंपल कुर्ते के साथ कैरी करें ये चीजें, दिखेगी स्टाइलिश

यह भी पढ़ें

arrested

पांच करोड़ की जालसाजी में फरार वर्धमान एग्रो इंडस्ट्री का मालिक गिरफ्तार

19/08/2021
Chardham Yatra

Chardham Yatra: श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 12 लाख के पार, खराब मौसम भी नहीं रुके भक्तों के कदम

22/05/2023
क्या Blinkit-Zepto की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस हो जाएगी बैन? क्यों हो सकता है फैसला

क्या Blinkit-Zepto की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस हो जाएगी बैन? क्यों हो सकता है फैसला

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version