• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया भर में भारतीयों का दबदबा कायम, Grammarly के नए CEO बने राहुल रॉय चौधरी

Writer D by Writer D
23/03/2023
in Tech/Gadgets
0
Rahul Roy Chowdhury becomes new CEO of Grammarly

Rahul Roy Chowdhury becomes new CEO of Grammarly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर में भारतीयों का दबदबा कायम हैं। गूगल (Google) से लेकर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) तक कई दिग्गज कंपनियों की कमान भारतीय मूल के CEO संभाल रहे हैं। अब एक और विदेशी कंपनी भारतवंशी के इशारे पर चलेगी। दरअसल, सैन फ्रांसिस्को बेस्ड इंग्लिश राइटिंग असिस्टेंस सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ग्रामरली (Grammarly) का सीईओ राहुल रॉय चौधरी (Rahul Roy Chowdhury) को बनाया गया है। वे एक मई 2023 से कंपनी की बागडोर संभालेंगे।

कंपनी में ग्लोबल हेड हैं राहुल रॉय चौधरी (Rahul Roy Chowdhury)

राहुल रॉय चौधरी फिलहाल, ग्रामरली में ग्लोबल हेड ऑफ प्रोडक्ट का पद संभाल रहे हैं। Grammarly के वर्तमान सीईओ ब्रैड हूवर (Brad Hoover) ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी शेयर की है। हूवर ने लिखा, ‘अब हम अपने प्रोडक्ट और बिजनेस को लेकर एक नए मोड़ पर हैं। अब हमें तेजी से और बड़े पैमाने पर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मोड़ पर आगे बढ़ने में नया नेतृत्व मददगार साबित हो सकता है।

हूबर ने आगे लिखा, ’12 साल तक ग्रामरली को संभालने के बाद अब मैं कंपनी में ग्लोबल हेड ऑफ प्रोडक्ट राहुल रॉय-चौधरी को बैटन सौंप रहा हूं, जो सीईओ के रूप में 1 मई 2023 से जिम्मेदारी संभाल लेंगे।’

राहुल रॉय चौधरी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University), कोलंबिया यूनिवर्सिटी (Columbia University) और हैमिल्टन कॉलेज (Hamilton College) जैसे बड़े संस्थानों के छात्र रहे हैं। उन्होंने Grammarly में अपनी पारी मार्च 2021 में शुरू की थी। ग्रामरली में शामिल होने से पहले वह Google और Amazon जैसे बड़ी कंपनियों में अहम पदों पर रह चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने सबसे लंबा समय गूगल में बिताया है।

गूगल में दे चुके हैं 14 साल सेवाएं

ग्रामरली की सीईओ घोषित किए गए Rahul Roy Chowdhary सबसे लंबा कार्यकाल Google के साथ रहा था, जहां उन्होंने 14 साल अपनी सेवाएं दीं। उन्हें कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था और इस पद की जिम्मेदारी संभालने के दौरान ही उन्होंने मार्च 2021 में कंपनी छोड़ दी थी। गूगल के बाद उनका नया पड़ाव ग्रामरली बना और बीते दो सालों से वे यहां कार्यरत हैं।

योगी सरकार ने पिछले छह वर्षों में साढ़े पांच लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी

Brad Hoover ने अपने ब्लॉग पोस्ट में राहुल रॉय चौधरी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि Grammarly में अपने दो साल का कार्यकाल के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने एक कंपनी के रूप में हमें ऊपरी स्तर पर बेहद मदद की है और हमारी सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है।

हूबर ने लिखा, ‘राहुल के नेतृत्व में, हमने अपने उत्पाद के साथ एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया और गुणवत्ता में इजाफा किया। ब्रैड हूवर ने सीईओ के रूप में राहुल रॉय चौधरी के नाम की ऐलान करने के साथ ही बताया कि कंपनी में नोम लोविंस्की (Noam Lovinsky) चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और जो जेवियर (Joe Xavier) चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे।

Tags: GooglegrammarlyRahul Roy Chowdhury
Previous Post

योगी सरकार ने पिछले छह वर्षों में साढ़े पांच लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी

Next Post

पूर्णागिरि धाम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने लोगों को रौंदा; 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Road Accident

पूर्णागिरि धाम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने लोगों को रौंदा; 5 की मौत

यह भी पढ़ें

Vision Document 2047

नया इतिहास रचेगी योगी सरकार, ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ पर होगी लगातार 24 घंटे से अधिक चर्चा

10/08/2025
CM Yogi

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई

17/09/2024

सीएम योगी बोले- भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बहुत पुराना

17/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version