• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि: सीएम धामी

Writer D by Writer D
24/03/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि जन भावनाओं का सम्मान और जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। सरकार की नीति और नीयत, दिशा और लक्ष्य स्पष्ट है। इसी मुहिम को अभियान बनाकर राज्य के विकास यात्रा को आगे बढ़ाते रहेंगे।

शुक्रवार को शिव जूनियर हाई स्कूल थेवा, मालदेवता में वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूरे होन के पर मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने आयोजित बहुउद्देशीय शिविर और जनसभा को संबोधित करते यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश की महान जनता ने इतिहास में पहली बार किसी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का कार्य किया है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

शिव जूनियर हाई स्कूल थेवा, मालदेवता में वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूरे होन के पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि एक साल पूर्व उत्तराखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा था जब पहली बार कोई सरकार चुनावों के बाद पुनः सत्ता में आई। यह जनता के आशीर्वाद एवं प्रेम से संभव हो सका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म और मर्म का संबंध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ गरीबों का जीवन आसान बनाने के लिए गुड गवर्नेंस के साथ कार्य कर रही है। इस एक साल में देवभूमि उत्तराखंड की आन.बान और शान बढ़ी है। हमारी ये प्रगति की यात्रा, ये उन्नति की यात्रा और ये विकास की यात्रा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। राज्य सरकार ने विधानसभा रायपुर में सुनियोजित विकास कराए जाने के लिए अलग से मास्टर प्लान भी बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए हम दिन रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने तय किया है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास होगाए उनका लोकार्पण भी हमारे द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश के हित सर्वोपरि है और जब तक हमारी सरकार है हम किसी भी वर्ग का अहित नहीं होने देंगे। हमारा लक्ष्य तय है और हमें अपने उन लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति को सुनिश्चित करना है।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री को 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए उन्हें त्वरित निर्णय लेने वाला जन नेता बताया। उन्होंने रायपुर क्षेत्र के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई विकास योजनाओं के लिए भी आभार व्यक्त किया

राहुल गांधी ने गलत किया थाः धामी

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मालदेवता क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। जिसमें रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर शाखा, विद्युत वितरण खण्ड के अन्तर्गत बैंक कालोनी से एलआसी बिल्डिंग तक 33 केवी हाइटेन्शन लाईन को भूमिगत करने, रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मुख्य सड़कों के किनारे सिचाई विभाग की गुलों को भूमिगत करनेए रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड सं..50 राजीव नगर के अन्तर्गत देवाचंल विहार में सीवर लाईन बिछाने, रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर.मालदेवता रोड पर बह रहे चश्मे ;प्राकतिक स्त्रोत, मिंयावाला में इण्टर कालेज व गन्ना सेन्टर के समीप भूमि पर तथा दुल्हनी नदी के पुल के निकट सिचांई विभाग की भूमि पर पर्यटन केन्द्र वाटर पार्क के रूप में विकसित करने, क्षेत्र के विभिन्न पार्कों का सौन्दर्यीकरण किये जानेए पुलिया नं. 6 के समीप सिंचाई विभाग की भूमि पर वाटर पार्क का निर्माण, ग्राम पंचायत द्रोण द्वारा के मजरा कुण्ड घराट से बघर तक सड़क निर्माण कार्य अस्थाई खण्ड, लोक निर्माण विभाग, ऋषिकेश द्वारा किये जाने, खैरीमान सिंह में बाल्दी नदी के किनारे ग्रामसभा की भूमि पर खेल मैदान विकसित किया जाना शामिल है। इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका, विभिन्न जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand
Previous Post

राहुल गांधी ने गलत किया थाः धामी

Next Post

आम आदमी को बड़ी राहत, सिलेंडर पर एक साल और मिलगी सब्सिडी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
Ujjwala cylinder

आम आदमी को बड़ी राहत, सिलेंडर पर एक साल और मिलगी सब्सिडी

यह भी पढ़ें

rupay

अब रूपे कार्ड में ऑफलाइन कर पाएंगे लेनदेन

17/12/2020
journalist attack

ईराक, मेक्सिको, सहित पाकिस्तान नहीं है पत्रकारिता करने के लिए सुरक्षित देश

12/12/2020
Coolie Number One Movie

कुली नंबर वन में नर्स के रोल में दिखेंगे वरुण धवन

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version