• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MVVIN ने उठाई स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर का क्लस्टर छोटा करने की मांग

Writer D by Writer D
25/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
smart prepaid meter

smart prepaid meter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) के टेंडर को छोटा करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVIN) ने पावर कार्पोरेशन को पत्र भेजा है। इस पत्र में 25000 करोड़ की स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर की शर्तों में बदलाव कर इसे 20 से 25 लाख तक करने की मांग की गयी है। इससे पूर्व विद्युत उपभोक्ता परिषद भी इसकी मांग कर चुका है।

अभी पूरे प्रदेश में चार कलस्टर निकाले गये हैं। इसका टेंडर लागत अधिक होने के कारण स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियां भाग नहीं ले पा रही हैं। इससे दूसरी परेशानियां भी खड़ी हो चुकी हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का कहना है कि छोटे टेंडर होने से स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियां इसमें हिस्सा ले सकेंगी, जिससे मीटर सस्ते दामों पर सुलभ हो सकेगा।

उपभोक्ता परिषद ने एक बार फिर दक्षिणांचल पूर्वांचल और पश्चिमांचल के स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) के टेंडर को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उसका कहना है कि यहां भी छोटे कलस्टर बनाकर टेंडर निकाले जायं, जिससे प्रदेश की जनता को फायदा हो और उद्योगपति बिचौलियों को कमाई से रोका जा सके।

उपभोक्ता परिषद द्वारा उठाए जा रहे हैं मुद्दे पर अब 4 बिजली कंपनियों में से एक बिजली कंपनी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVIN) के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगरौत ने टेंडर की क्राइटेरिया में बदलाव करने के लिए प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन को प्रस्ताव भेजा है।

इसमें उपभोक्ता परिषद की मांग को आगे बढाते हुए यह कहा गया है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVIN) के अंतर्गत एक कलस्टर जो अभी लगभग 70 से 75 लाख के बीच है, को छोटा करके 20 से 25 लाख का एक कलस्टर बनाया जाए। इससे स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) के टेंडर में देश व प्रदेश की मीटर निर्माता कंपनियां भाग ले पाएं और उसकी दर कम आये।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अभी भी समय है। सभी 3 बिजली कंपनियों दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम जिसमें अडानी का टेंडर जो ऐस्टीमेटेड कॉस्ट से लगभग 64 प्रतिशत अधिक है। उनके टेंडर को अविलंब निरस्त किया जाना चाहिए।

Tags: Lucknow NewsMVVINSmart Prepaid Meter
Previous Post

गांधी कभी माफी नहीं मांगता…, मैं सावरकर नहीं हूं: राहुल गांधी

Next Post

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
yogi

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है: योगी

यह भी पढ़ें

Poco M3 Pro 5G

भारत में 8 जून को लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, जानिए फीचर्स

01/06/2021
Special trains will run for PET exam

जनरल कोच में मिलेंगी AC कोच वाली सुविधाएं, जानिए रेलवे का प्लान

16/11/2021
whatsapp

महिला टीचर को सिरफिरे ने बना दिया WhatApp पर अश्लील ग्रुप का एडमिन, FIR

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version