• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है: योगी

Writer D by Writer D
25/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

Yogi counted achievements on completion of one year

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले छह वर्ष में उत्तर प्रदेश के प्रति देश और दुनिया का नजरिया बदला है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है।

लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 6 वर्ष पहले यूपी कहां था, इन 6 साल में जो परिवर्तन हुआ है, वह इस गाथा को सबके सामने रखता है। ये 6 साल यूपी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। पूर्ण बहुमत की सरकार और इसकी स्थिरता का मतलब क्या होता है, यह भाजपा सरकार ने यूपी के अंदर परस्पर समन्वय संवाद के माध्यम से प्राप्त किया। योगी ने कहा कि 6 साल में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यूपी के समग्र विकास की जो कार्ययोजना बनाई थी, पूरी ईमानदारी से उसे लागू करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया। परिणाम सबके सामने है। पहले यूपी के अंदर परंपरागत जाति, मत-मजहब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद के नाम पर जो राजनीति होती थी, उससे अलग हटकर हमने यहां की पहचान यूपी के अनुरूप असीम संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में बढ़ाने के लिए 10 सेक्टर चिह्नित किए, जिस पर पूरी टीम ने काम किया।

छह में से 3 साल कोरोना से लड़ते हुए काम किया

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि 6 में से 3 साल कोरोना से लड़ते-जूझ़ते हुए काम हुए। यूपी ने इस दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। जिस यूपी के बारे मे कहा जाता था कि वह विकास नहीं कर सकता, पीएम की सभी फ्लैगशिप योजनाओं में आज वह नंबर एक की दौड़ में है। यूपी के इन्फ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कोरोना के संकट काल में लोगों को हर महीने दो-दो बार मुफ्त राशन दिया गया। ओडीओपी ने हर श्रमिक को रोजगार प्रदान किया है। विपत्ति के समय में चुनौती के साथ कैसे काम होता है, यूपी ने इसका मानक प्रस्तुत किया है।

जनता को जनार्दन मानकर सरकार कर रही काम

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि उनकी सरकार जनता को जनार्दन मानकर काम कर रही है। युवाओं की नौकरी में पारदर्शिता बरती जा रही है। निजी क्षेत्र में भी नौकरी और रोजगार के ढेर सारे अवसरों को सृजित करने के प्रयास सामने हैं। आज एक करोड़ से अधिक निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन पाने वाली महिलाओं, दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये मासिक पेंशन यूपी प्रदान कर रहा है। यह वही यूपी है, जहां तमाम अभिभावक इस बात के लिए चिंतित होते थे कि बिटिया का विवाह कैसे करेंगे, उसे कैसे पढ़ाएंगे।

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है : मुख्यमंत्री योगी....

उन्होंने कहा कि आज 14 लाख बेटियां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित हुईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सवा दो लाख बेटियों का विवाह संपन्न हुआ। अब भी निरंतर कार्य चल रहे हैं। महिला स्वयंसेवी समूह नये मॉडल के रूप में कार्य कर रही हैं। महिला बाल विकास विभाग के पोषाहार योजना से हर कुपोषित परिवार को जोड़ा गया। उनके प्लांट हर ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे हैं। महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सम्मान के आदर्श के रूप में यूपी आगे बढ़ा है।

रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में मिली सफलता

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि युवा आसानी से नौकरी, आर्थिक स्वावलंबन में आगे बढ़ सकें। स्वतः रोजगार के लिए एमएसएमई में हुए कार्य दिखाई दे रहे हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान हस्तशिल्पियों को नई पहचान दिला रहा है। हम दो करोड़ युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बना सके हैं। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां 20 लाख युवाओं को हमने इससे लाभान्वित किया है। आज यूपी का कोई जनपद नहीं, जहां के युवाओं को सरकारी नौकरी न मिली हो। बिना भेदभाव के सम्मानजनक ढंग से हर तबके का युवा नौकरी प्राप्त कर रहा है। करोड़ों युवाओं को नौकरी और रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में हमें सफलता मिली है।

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है : मुख्यमंत्री योगी

डीबीटी के माध्यम से साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये खाते में गए

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली लाने के लिए डीबीटी के माध्यम से साढ़े 3 लाख करेड़ की राशि उनके खाते में गई है। कर्जमाफी की बात को इसके साथ जोड़ दिया जाए तो ये संख्या 4 लाख करोड़ से ऊपर पहुंचती है। ये सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है, जहां जाति मत मजहब नहीं बल्कि गांव गरीब युवा किसान व महिलाएं हैं।

अपना कार्यकाल पूरा कर रहे अफसर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यूपी के बारे में धारणा थी कि यहां परिवारवाद है। दंगे होते हैं पर 6 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कानून व्यवस्था को लेकर लोग क्या-क्या कहते थे, जिसे असंभव कहा जाता था, यूपी ने उसे संभव बना दिया है। 1.64 लाख पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया। यूपी का हर युवा हमारे परिवार का हिस्सा है। पुलिस रिफॉर्म के लिए प्रयास किये गये। यूपी में सात पुलिस कमिश्नरेट बने हैं। यूपी में हर तहसील स्तर पर फायर टेंडर की स्थापना की गयी। पुलिस की अवस्थापना सुविधा को आगे बढ़ा सकें। हर थाने और पुलिस लाइन में अच्छे बैरक बनते दिन चुके हैं या बनते दिखेंगे। साइबर थाना हर रेंज और जिला स्तर पर बनाने के लिए कार्य हो रहा है। हर रेंज स्तर पर फारेंसिक लैब की स्थापना का कार्य हो रहा है। पुलिस ट्रेनिंग की क्षमता को तीन गुना बढ़ाया गया। लखनऊ में साइबर और फॉरेंसिक लैब की स्थापना की जा रही है। एसडीआरएफ की स्थापना के लिए तीन बटालियन का गठन हुआ। मृतप्राय पीएसी की 54 बटालियन का पुनर्गठन हुआ। महिला कार्मिक की संख्या 10 हजार से 40 हजार तक बढ़ाया गया। यह अपने आपमें महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। यहां सिर्फ सरकार में ही नहीं, प्रशासन में भी स्थायित्व है।

उन्होंने कहा कि जिलों में अब जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पहले ताश के पत्तों की तरफ अफसर फेंटे जाते थे। शासन में स्थायित्व है तो प्रशासन में भी स्थायित्व है। इसका लाभ 25 करोड़ जनता को मिल रहा है।

पूरे प्रदेश में उपलब्धियों का महोत्सव मना रही है योगी सरकार

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर राज्य सरकार और भाजपा संगठन आज पूरे प्रदेश में उपलब्धियों का महोत्सव मना रही है। राज्य के हर जिले में वहां के प्रभारी मंत्री, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ में हुआ जहां मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ’छह साल-यूपी खुशहाल’ का लोकार्पण भी किया। साथ ही पोस्टर का अनावरण भी किया। पूर्व में सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक फिल्म भी दिखाई गई। इस आयोजन को प्रदेश के सभी जिलों में लाइव भी किया गया।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। बोले कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में यूपी ने देश और दुनिया में अलग पहचान बनाई है। सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, केंद्रीय व प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के परस्पर समन्वय ही नहीं, अपितु डबल इंजन के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में भी अपना योगदान दिया। सम- विषम परिस्थितियों में तत्परता के साथ कार्य किया है।

पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक एवं वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान और सूचना निदेशक शिशिर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूर्व में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने स्वागत किया और अंत में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना एवं गृह संजय प्रसाद ने आभार ज्ञापन किया।

Tags: Lucknow Newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

MVVIN ने उठाई स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर का क्लस्टर छोटा करने की मांग

Next Post

Twitter पर 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
6saalUPKhushHaal

Twitter पर 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल

यह भी पढ़ें

युद्ध के बीच भारत को दूसरे S-400 स्क्वाड्रन की आपूर्ति करेगा रूस

06/03/2022
Gyanvapi case

ज्ञानवापी केस में बड़ा झटका, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की याचिका खारिज

08/08/2023
Omicrone variant

Omicron वेरिएंट को लेकर केंद्र लिखी चिट्ठी, राज्यों में शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version