• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खतरे में पड़ सकता है यौन जीवन, इन लक्षणों पर रखें नजर

Writer D by Writer D
06/05/2023
in फैशन/शैली
0
Andropause

Andropause

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बढ़ती उम्र के साथ स्वाभाविक है कि शरीर में भी कुछ हॉर्मोनल बदलाव होते है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी बढ़ती उम्र के साथ हॉर्मोनल बदलाव का अनुभव करते है. पुरुषों में होने वाले इस बदलाव की स्थिति को मेडिकल भाषा में ‘एंड्रोपॉज’ (Andropause) कहते हैं। महिलाओं में जिस तरह 45 वर्ष की उम्र के बाद मेनोपॉज की स्थिति आती है, ठीक उसी तरह पुरुषों में भी मेनोपॉज होता है, जिसे मेल मेनोपॉज यानी एंड्रोपॉज (Andropause) कहते हैं। महिलाओं को होने वाले मेनोपॉज़ की तुलना में यह पूरी तरह से अलग होता है। पुरुषों का एंड्रोपॉज़ और महिलाओं के मेनोपॉज़ में कई तरह से अंतर पाया जाता है।

फर्टिलिटी कंसल्टेंट नोवा, आईवीएफ फर्टिलिटी डॉ हरीता मन्नेम के अनुसार, एंड्रोपॉज के लक्षणों को यौन संतुष्टि में कमी या उम्र बढ़ने पर टेस्टोस्टेरॉन के निम्न स्तर के साथ आमतौर पर तंदरुस्ती में गिरावट महसूस होने से जुड़े सिंड्रोम के रूप में परिभाषित किया जाता है। लगभग 30% पुरुष 50 की उम्र में टेस्टोस्टेरॉन के निम्न स्तर के कारण इन लक्षणों का अनुभव करते हैं। मेनोपॉज़ की वजह से महिलाओं में ओव्यूलेशन का विड्रवल होता है, वहीं पुरुषों में यह कम समय के लिये होता है। वैसे टेस्टोस्टेरॉन स्तर और हॉर्मोन के निर्माण का स्तर धीरे-धीरे कम होता है और समय के साथ बढ़ता है।

मेनोपॉज से ऐसे अलग है एंड्रोपॉज (Andropause)

मेनोपॉज में प्रजजन अंग पूरी तरह खत्म नहीं होते। इसके बाद महिलाओं से अलग अभी भी पुरुषों में प्रजनन क्षमता होती है और शुक्राणुओं का निर्माण होता है. यह एक आम फैक्ट है मेनोपॉज आमतौर पर महिलाओं के बायोलॉजिकल क्लॉक के अंत के रूप में माना जाता है। लेकिन एंड्रोपॉज़ किसी व्यक्ति की प्रजनन की क्षमता को बाधित नहीं करता है।

टेस्टोस्टेरॉन क्या है?

टेस्टोस्टेरॉन क्या है? यह पुरुषों के अंडकोष में निर्मित होने वाला हॉर्मोन है। यह आपकी कामुकता को बढ़ाने के अलावा और भी बहुत कुछ करता है। यह प्यूबर्टी के बदलावों, मानसिक और शारीरिक ऊर्जा, मांसपेशीय पिंड का रख-रखाव, लड़ने या हार मानने वाली प्रतिक्रिया का नियमन और अन्य प्रमुख जैव-रासायनिक विशेषताओं को पोषित करता है। 30 वर्ष की आयु पार हो जाने के बाद टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे हर साल लगभग 1% तक कम हो जाता है।

टेस्टोस्टेरॉन कम होने की वजह

50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में कमी की विशेषता है। टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में कमी अलग-अलग होती है और इसके अलग-अलग होने के पीछे क्रॉनिक बीमारियों, जैसे कि मोटापा, डायबिटीज, गुर्दे की बीमारी, एचआईवी, गंभीर भावनात्मक दबाव और दवाओं (Corticosteroid, Cimetidine, Spironolactone, Digoxin, Opioid Analgesic,Antidepressant) के असर जैसे कारण शामिल हैं।

एंड्रोपॉज (Andropause) के लक्षण

एंड्रोपॉज़ (Andropause) के लक्षण अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होते हैं। इसकी वजह से इसका पता नहीं चल पाता और कई बार इसका इलाज नहीं होता।

– शरीर में चर्बी जमा होना
– यौन रोग
– कम कामेच्छा (कम सेक्स ड्राइव)
– अनिद्रा या नींद के पैटर्न में व्यवधान
– त्वचा का पतला होना
– त्वचा का रूखापन
– चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग
– अवसाद
– अपर्याप्त ऊर्जा
– हीट फ्लैशेज
– मसल मास (मांसपेशीय पिंड) में कमी
– एकाग्रता क्षमता कम होना
– अत्यधिक पसीना आना

इनमें से एक या उससे ज्यादा लक्षण को निम्न सीरम टेस्टोस्टेरॉन स्तर (11 nmol/l और 220 pmol/l से कम टेस्टोस्टेरॉन का स्तर) से जोड़ कर देखा जाना चाहिए।

एंड्रोपॉज (Andropause) का इलाज

एंड्रोपॉज़ से गुजर रहे पुरुषों में सबसे आम उपचार है ब्लड में टेस्टोस्टेरॉन को रिप्लेस करना। टेस्टोस्टेरॉन कई रूपों में उपलब्ध है, जैसे कि स्किन पैचेज, कैप्सूल्स, जेल्स और इंजेक्शन। आपके डॉक्टर यह तय करने में आपकी मदद करेंगे कि आपके लिये कौन-सा उपचार सबसे अच्छा है और निर्णय लेने के दौरान आपकी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हैं। इसका उपचार हमेशा डॉक्टर की देखरेख में किया जाना चाहिए।

Tags: about male andrapausehealth newsHealthy livingmale andrapausemale andropause in hindiwhat is andrapause
Previous Post

एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Next Post

शनिदेव की फ़ेवरट हैं ये राशियां, क्या आप है इनमें शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Shani Trayodashi

शनिदेव की फ़ेवरट हैं ये राशियां, क्या आप है इनमें शामिल

यह भी पढ़ें

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने अमेठी में कराई आवास के लिए जमीन की रजिस्ट्री, इतने लाख का किया भुगतान

22/02/2021
सैमसंग के चेयरमैन ली कुन-ही का निधन Samsung Electronics chairman Lee Kun-hee dies

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली कुन-ही का निधन, जानें उनका सफर

25/10/2020

CM योगी की उपस्थिति में सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई विधान परिषद् की सदस्यता की शपथ

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version