• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब वैश्विक फलक पर भी चमक बिखेरेंगे यूपी के दुग्ध उत्पाद

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Milk

Milk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन (Milk Product) में नंबर एक राज्य बनाने के बाद अब योगी सरकार (Yogi Government) दुग्ध उत्पादों को वैश्विक फलक पर नई पहचान दिलाने और ब्रांडिंग के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-22 में दुग्ध उत्पादों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए सब्सिडी के साथ कई अन्य रियायतें देने का निर्णय लिया है।

इतना ही नहीं योगी सरकार ने दुग्ध उत्पादों (Milk Product) की ब्रांडिंग के लिए हर साल 20 लाख रुपये तीन साल तक देने का फैसला किया है। निर्यात प्रोत्साहन के लिए यह राशि 40 लाख रुपये होगी। अन्य देशों में उत्पाद का नमूना भेजने के लिए कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। वहीं उत्पादों के मानकीकरण के लिए पांच लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।

विदेशों में भेजे दुग्ध उत्पाद (Milk Product) के नमूने योगी सरकार देगी अनुदान

योगी सरकार (Yogi Government) पिछली सरकारों में बीमारू सेक्टर में तब्दील हो चुके डेयरी सेक्टर में जान फूंकने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका असर भी अब दिखने लगा है। दुग्ध विकास विभाग के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि योगी सरकार डेयरी सेक्टर को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुग्ध उत्पादों के लिए कई प्रोत्साहन लेकर आई है।

इनमें दुग्ध उत्पादों की ब्रांडिंग, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, नए प्लांट लगाने, कोल्ड चेन की स्थापना करने, दुग्ध केंद्र के उपकरण खरीदने, बल्क मिल्क कूलर लगाने, रेफ्रिजरेटेड वैन, कूलिंग वैन, रोड मिल्क टैंकर, आइसक्रीम ट्रॉली की खरीद के लिए भारी भरकम सब्सिडी दे रही है।

यूपी में अपराध कम हो गए, कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो है: सीएम योगी

वहीं प्रदेश के दुग्ध प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सड़क मार्ग से लेकर एयरपोर्ट, समुद्री पोर्ट के परिवहन पर आने वाले कुल खर्च पर योगी सरकार 25 प्रतिशत और अधिकतम 20 लाख रुपये तक सब्सिडी दे रही है। इसी तरह निर्यात प्रोत्साहन के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है,जो जलयान या फिर वायुयान के माध्यम से निर्यात के आधार पर प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अन्य देशों में दुग्ध उत्पादों का नमूना भेजने के लिए कुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम पांच लाख रुपये अनुदान के रूप में दिये जा रहे हैं।

नये प्लांट के बिजली बिल में 10 वर्षों तक दी जा रही छूट

योगी सरकार (Yogi Government) ने नई दुग्ध नीति-2022 (New Milk Policy-2022) में दुग्ध उत्पादों के मानकीकरण को प्रोत्साहित करने के साथ प्रोडक्ट के पेटेंट और डिजाइन पर पांच लाख का अनुदान देने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नई नीति में नये दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट को बढ़ावा देने के लिए 10 वर्षों तक विद्युत शुल्क में छूट देने का ऐलान किया है। इसी नीति के तहत नये प्लांट के लिए भूमि खरीदने या लीज पर भूमि लेने पर स्टाम्प शुल्क में छूट दी जा रही है।

Tags: milk policy 2022milk product in upYogi News
Previous Post

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से हैं चौपट: अखिलेश यादव

Next Post

औली से हिमालयन मैराथन और अन्य खेलों का शुभारंभ होना गौरव की बात: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon
उत्तर प्रदेश

मानसून उत्तर प्रदेश की ओर सक्रिय, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र, दलित और समाज विरोधी है सपा, इसका विकास से कोई मतलब नहीं: CM योगी

05/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार सपा ने खो दिया : उप मुख्य्मंत्री

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

05/08/2026
Sachin Yadav
उत्तर प्रदेश

जिस पोस्टर पर हुआ निलंबन, वही लेकर धरने पर पहुंचे सपा विधायक; सरकार पर लगाया आरोप

05/08/2026
Next Post
CM Dhami

औली से हिमालयन मैराथन और अन्य खेलों का शुभारंभ होना गौरव की बात: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

car collision

वाहन चेकिंग के दौरान कार ने ARTO को रौंदा, हालत गंभीर

03/01/2023
Anant Chaturdashi

अनंत चतुर्दशी पर बन रहा है अद्भुत संयोग, नोट करें शुभ मुहूर्त

26/09/2023
श्रीनगर मुठभेड़ Srinagar encounter

श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गये तीनों युवकों के आतंकियों थे से संबंध : पुलिस

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version