• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से हैं चौपट: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट हैं। अस्पतालों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही है। अस्पतालों में न डाक्टर है और न ही दवाएं है। जांच की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंभीर मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

नेता (Akhilesh Yadav) विपक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने पद सम्हालते ही तेजी से छापेमारी शुरू की थी लेकिन अब वे भी पस्त हो गए हैं क्योंकि विभागीय बजट कम होने से अधिकारी भी अब उनकी नहीं सुनते हैं। खुद प्रधानमंत्री जी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में ही स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं तो इस सरकार से प्रदेश की जनता क्या उम्मीद करें? सरकारी अस्पताल खुद बीमार हो चले हैं। दलालों के जाल में मरीज लुट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रायबरेली के अस्पताल के मरीजों के खाने के लिए आलू की धुलाई पैरों से किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसी आलू से बनी गंदी सब्जी मरीजों, तीमारदारों को परोसी जाती है। भाजपा राज में अस्पतालों के ऐसे ही बुरे हालात हैं।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार में कन्नौज में बेहतरीन अस्पताल बनवाए गए थे जिससे कन्नौज की स्थानीय जनता के साथ-साथ आसपास के जिलों की जनता को भी लाभ मिले लेकिन भाजपा सरकार ने यहां अस्पतालों में डॉक्टर, मेडिकल फैसिलिटी तक उपलब्ध नहीं। इत्र नगरी कन्नौज में 10 हजार मरीजों पर एक डॉक्टर है। एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं है। 11 सीएचसी में आंखों के डॉक्टर नहीं है। जिला अस्पताल में केवल एक महिला रोग विशेषज्ञ है जो सर्जरी के साथ ओपीड़ी भी सम्हालती है। गर्भवती महिलाओं का दर्द स्थानीय प्रशासकों को नहीं महसूस होता है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि सच तो यह है कि यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर चली गयी है। गोद में ऑक्सीजन सिलेंडर और मरीज को इलाज के लिए ले जाते दृश्य शर्मनाक है। अस्पतालों से लोग शव ठेलियों पर या कंधे पर लादकर ले जाने को मजबूर हैं। अब कहीं न टीम एलेवन दिखती है और न ही मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ्य मंत्री जी का कहीं डर। जनता का स्वास्थ्य सरकार के खिलवाड़ की चीज बन गई है। ऐसी भाजपा सरकार से जितनी जल्दी जनता को मुक्ति मिले उतना ही प्रदेश का भला होगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

प्रदेश में बढ़ा कोरोना का खतरा, 188 नए संक्रमित मिले

Next Post

अब वैश्विक फलक पर भी चमक बिखेरेंगे यूपी के दुग्ध उत्पाद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में सभी विकास कार्य वैज्ञानिक मानकों और पर्यावरणीय संतुलन के साथ हों: मुख्यमंत्री

09/02/2026
agriculture
उत्तर प्रदेश

विकसित उत्तर प्रदेश 2047: कृषि को आधुनिक व किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित

09/02/2026
Tourist
उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन से उत्तर प्रदेश बना देश में प्रथम, वर्ष 2025 में अप्रत्याशित 2.4 गुना की हुई वृद्धि

09/02/2026
Gram Vikas
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26: ग्राम विकास में दोगुना खर्च, रोजगार सृजन में यूपी अव्वल

09/02/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

देश कमजोर हुआ तो सनातन के समक्ष होगा अस्तित्व का संकटः योगी

09/02/2026
Next Post
Milk

अब वैश्विक फलक पर भी चमक बिखेरेंगे यूपी के दुग्ध उत्पाद

यह भी पढ़ें

Broom

घर में इस जगह कभी भी न रखें झाड़ू, हो जाएगा धन का सफाया

12/12/2024
Akhilesh Yadav

‘अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार!’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

11/03/2023

निर्वाचन आयोग ने EXIT POLL पर लगाया बैन, जारी किए दिशा-निर्देश

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version