• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

28 साल के रिश्ते में आई खटास, पत्नी भानवी से तलाक लेंगे राजा भैया

Writer D by Writer D
09/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, प्रतापगढ़, राष्ट्रीय
0
Raja Bhaiya-Bhanavi Singh

Raja Bhaiya-Bhanavi Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) के दांपत्य जीवन में खटास आ गई है। वैवाहिक जीवन में 28 साल बाद उनके और पत्नी भानवी सिंह के बीच इतने तल्ख हो गए कि दोनों को अपनी राहें अलग करनी पड़ रही है। काफी मान मनौव्वल के बाद भी कोई बीच का रास्ता नहीं निकलने की दशा में राजा भैया ने भानवी सिंह से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट स्थित परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है।

बता दें कि राजा भैया (Raja Bhaiya) और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में इनके बीच संपत्ति विवाद भी सामने आया था। इसी मामले में भानवी सिंह ने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अक्षय प्रताप ने उन्हें झांसा देकर उनकी कंपनी का मालिकाना हक अपने नाम करा लिया है। इसके अलावा भी राजा भैया और भानवी सिंह के बीच कई अन्य तरह के विवाद भी सामने आए हैं।

बता दें कि भदरी रियासत कुंडा के युवराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की बेटी भानवी सिंह के साथ हुई थी। भानवी सिंह बस्ती के छोटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुला ई 1974 को हुआ था। दोनों परिवारों की मर्जी से साल 1995 में इनकी शादी हुई। इन्हें दो बेटे और दो बेटियां हुई। बेटे का नाम शिवराज सिंह और बृजराज सिंह है। जबकि बेटियों का नामकरण राघवी और बृजेश्वरी के रूप में किया गया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक रघुराज प्रताप सिंह और भानवी सिंह के बीच शुरूआती दौर में सबकुछ ठीक था। हालांकि करीब चार साल से स्थिति काफी बदली है। इन दिनों में छोटी छोटी बातों को लेकर इनके बीच कई बार बड़े झगड़े भी हुए हैं। स्थिति यहां तक आ गई कि बीते दो साल से दोनों अलग अलग रह रहे हैं।

फिर से खुल गई CUET UG की एप्लिकेशन विंडो, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन

वहीं अब इस अलगाव को कानूनी जामा पहनाने के लिए राजा भैया ने कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल की है। माना जा रहा है कि भानवी सिंह भी तलाक लेने को तैयार हैं। हालांकि इस अर्जी पर सोमवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी।

Tags: delhi newsdelhi saket courtkunda MLApratapgarh newsraghu pratap singhRaja bhaiyaup news
Previous Post

फिर से खुल गई CUET UG की एप्लिकेशन विंडो, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन

Next Post

चिंता न करें, पात्रों को जरूर मिलेगा लाभ: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
CM Yogi in Janta Darshan

चिंता न करें, पात्रों को जरूर मिलेगा लाभ: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Dustbin

इस हिस्से में न रखें डस्टबिन, वरना हो जाएंगे कंगाल

23/07/2024
meals containing vitamin D

अगर आपके शरीर में है इस विटमिन की कमी तो आपको है कोरोना का खतरा

20/11/2020
kanwariyas

ऑटो की भिड़ंत में मोटर साईकिल सवार की मौत

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version