• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आपके शरीर में है इस विटमिन की कमी तो आपको है कोरोना का खतरा

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, स्वास्थ्य
0
meals containing vitamin D

meals containing vitamin D

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संबंधित कई अलग-अलग रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि जिन लोगों के शरीर में विटमिन-डी की कमी होती है, वे लोग कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। अब एक बार फिर कोरोना ने विकराल रूप ले लिया है और हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर का नाम दे रहे हैं।

ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप संक्रमण से बचाव के लिए अपने भोजन में उन चीजों को शामिल करें, जिनसे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटमिन-डी की प्राप्ति हो सके। आपको याद दिला दें कि हमारे देश में आधी से अधिक आबादी विटमिन-डी की कमी से जूझ रही है। अंतर सिर्फ इतना है कि किसी में इसकी बहुत अधिक कमी है और किसी में कम। लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे हैं, जिनके शरीर में विटमिन-डी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।

शरीर कैसे मिलता है विटमिन डी?

शरीर को विटमिन-डी की प्राप्ति आमतौर पर सूर्य की रोशनी और मीट के सेवन से अधिक मात्रा में मिलता है। लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं और जो लोग धूप में बैठने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, उन्हें अपने भोजन में यहां बताई गई कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। ताकि वे इस विटमिन की कमी को बिना दवाइयों के पूरा कर सकें।

मीट और सब्जी से मिलता अलग विटमिन-डी

आपको बता दें कि मीट से जो विटमिन-डी प्राप्त होता है। वह विटमिन-डी 3 है और प्राकृतिक रूप से विटमिन-डी से युक्त फूड्स जैसे मशरूम और शकरकंद से प्राप्त होनेवाला विटमिन-डी 2 होता है। जबकि एक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने के लिए विटमिन-डी 2 और विटमिन-डी 3 दोनों की ही सख्त जरूरत होती है। क्योंकि डी2 रक्त का प्रवाह संतुलित बनाए रखने का काम करता है तो डी3 हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है।

फोर्टिफाइड दूध के जरिए

-कई देशों में गाय का दूध और प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे सोया दूध इत्यादि को विटमिन-डी के साथ फोर्टिफाइड किया जाता है। अगर आप बाजार से डिब्बाबंद दूध या पैकेट दूध खरीद रहे हैं तो उसकी पैकिंग पर दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या आपके द्वारा खरीदे जा रहे दूध में विटमिन-डी है।

फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस

-मार्केट में जो पैक्ड ऑरेंज जूस आते हैं, उनमें से आप संतरे के जूस का चुनाव यह देखकर करें कि किस जूस में विटमिन-डी मिलाया गया है। फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस का एक गिलास आप अपने नाश्ते में ले सकते हैं। यह विटमिन-डी की आपकी जरूरत को 10 से 12 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है।

सिरीयल और ओटमील्स

सिरीयल और इंस्टंट ओटमील्स को विटमिन-डी के साथ फॉर्टिफाइड किया जाता है। इसलिए इन फूड्स को अपने नाश्ते और स्नैक्स टाइम में लेकर आप अपने शरीर में विटमिन-डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों ही भोज्य पदार्थों से आपको इतना विटमिन-डी नहीं मिलता है कि एक दिन की जरूरत पूरी हो जाए। लेकिन इन्हें खाकर आप अपने शरीर में इस विटमिन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

अंडे की जर्दी (Egg Yolks)

-अंडे के अंदर मौजूद पीला भाग बहुत ही अधिक पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसका मुख्य काम Embryo के विकास के लिए फूड की सप्लाई करना होता है। जब अंडे के इस भाग का सेवन किसी मनुष्य द्वारा किया जाता है तो यह शरीर को विटमिन-डी के साथ ही कई दूसरे जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।

मछली का सेवन

सेलमन, डिब्बाबंद टूना फिश, कोड लिवर ऑइल, हेरिंग फिश इत्यादि नॉनवेज लोगों के लिए विटमिन-डी पाने के खास विकल्प हैं। जो लोग अपनी डायट में नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें कभी भी विटमिन-डी की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। एक गलती जो जानलेवा बना रही है कोरोना वायरस को

Tags: coronacorona vaccincorona virusfood intakefood that contains vitaminHealthhealthy lifenews about coronaupdate about covid19vitamin Dvitamin D defficiencyvitamin intake
Previous Post

भारत अब करेगा हैंड सैनिटाइजर बॉटल डिस्पेंसर का निर्यात

Next Post

भारत-भूटान का संबंध विश्व के लिए बेहतरीन उदाहरण : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

भारत-भूटान का संबंध विश्व के लिए बेहतरीन उदाहरण : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Kareena Kapoor arrived to meet Messi

वानखेड़े स्टेडियम में उतरे फिल्मी सितारे, मेसी से बेटों संग मिलने पहुंची करीना कपूर

14/12/2025
gold recovered

मोटर की परत पर छिपाकर ले जा रहा था 29 लाख का सोना, यात्री  गिरफ्तार

09/02/2021
Under construction bridge fell in river Ganga

गंगा नदी में समा गया निर्माणाधीन पुल, 8 साल से चल रहा था काम

04/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version