• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार की मौत, रेसक्यू जारी

Writer D by Writer D
22/04/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
collision

Four killed in bus and truck collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास स्थित रघुकुल रेस्टोरेंट के निकट शुक्रवार रात करीब आठ बजे पीओपी लदा ट्राला यात्रियों से भरी निजी बस को टक्कर (Collision) मारते हुए बस के ऊपर पलट गया। हादसे में दर्जनों यात्री बस में फंस गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला व अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, करीब 17 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में करीब 45 यात्री सवार थे। वहीं घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

लखनऊ से अंबेडकरनगर शुक्रवार रात करीब आठ बजे जा रही एक निजी बस (यूपी-42 बीपी 8558) रघुकुल रेस्टोरेंट के पास मोड़ पर मुड़ रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे पीओपी लदे भारी भरकम ट्राले ने बस में सीधे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस पलटने ही वाली थी कि पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक सरदार जी ने सजगता दिखाते हुए अपने वाहन से बस को सहारा देखकर पलटने से बचाया, लेकिन पीओपी लदा ट्राला बस के ऊपर ही पलट गया। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोग व बूथ नंबर चार पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भारी भरकम ट्रक के नीचे दबे बस में फंसे लोगों को निकालने में नाकामयाब रहे। सूचना मिलने पर आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या एसपी गौतम समेत अन्य अधिकारी एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य देखकर तत्काल मौके पर पांच क्रेन व दर्जन भर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया
क्रेन की सहायता से ट्राले को हटाने के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दर्शननगर मेडिकल कालेज में तीन व जिला अस्पताल में एक यात्री ने दम तोड़ दिया। जबकि मेडिकल कालेज में 13 व जिला अस्पताल में चार यात्रियों का इलाज चल रहा था। सीएमओ डॉ अजय राजा ने बताया कि मेडिकल कालेज में तीन व जिला अस्पताल में एक यात्री की मौत हुई। दोनों जगहों पर 17 घायलों का इलाज चल रहा है।

इनकी हुई मौत

अजय गौड़ निवासी मंझवा घाट गोसाईगंज अयोध्या, तहजीब अख्तर टांडा अंबेडकरनगर व तौसीफ अहमद निवासी दोहरा अंबेडकरनगर के रूप में हुई, जबकि जिला अस्पताल में मृत हुए व्यक्ति की पहचान मो. असीम बेग निवासी इब्राहीमपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई

ये हुए घायल

रीतेश वर्मा निवासी मया बाजार अयोध्या, मो. जैयस निवासी दिलासीगंज अयोध्या, संदीप सिंह निवासी सरायरासी अयोध्या, अजय यादव निवासी मुबारकपुर अंबेडकरनगर, इंदसेन यादव निवासी अंबेडकरनगर, राहुल मिश्रा अयोध्या, जुनैद खान मिर्जापुर अंबेडकरनगर, खर्शीद जहां हजरतगंज लखनऊ, मो. कय्यूम हजरतगंज लखनऊ, नायबा कय्यूम, हजमत कय्यूम व रहमत कय्यूम सभी हजरतगंज लखनऊ निवासी, कलीम उल्ला टांडा, गौरव पांडेय निवासी इब्राहिमपुर अंबेडकरनगर, पंकज यादव महाराजगंज अयोध्या, विजयलक्ष्मी तिवारी निवासी हंसवर अंबेडकरनगर
Tags: accident newsayodhya newsroad accidentup news
Previous Post

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी ईद-उल-फितर की बधाई

Next Post

भाई को बचाने पहुंची किशोरी की निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Murder

भाई को बचाने पहुंची किशोरी की निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

हिजबुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को सुरक्षाबलों ने किया ढेर,

07/07/2021
Marriage

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
The entire family was found dead

पांच मौतों का रहस्य! घर में मृत मिला परिवार, पूरे गांव में दहशत

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version