• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिजबुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को सुरक्षाबलों ने किया ढेर,

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली है। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को मार गिराया है। उबैद कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। वहीं इस मुठभेड़ से सुरक्षाबल ने एक एके, चार मैगजीन बरामद की हैं।

आईजीपी कश्मीर का कहना है कि आतंकी संगठन हिज्बुल के मेहराजुद्दीन को मुठभेड़ में मार गिराया गाय है जो कि बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा में पाजीपोरा-रेनान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने सायरा बानो को किया फोन, बंधाया ढांढस

बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत से अभी तक कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को 66 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पिछले महीने जून में 11 दहशतगर्द ढेर किए गए थे। सबसे ज्यादा 17 आतंकी अप्रैल के महीने में मारे गए थे।

पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में 15 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पांच दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया। इनमें जिला कमांडर व एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। ऑपरेशन में सेना के एक जवान शहीद जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।

सुरक्षाबलों को एक जुलाई को देर रात राजपोरा के हान्जिन गांव में आतंकियों के एक बड़े दल के छुपे होने की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर एसओजी ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ  की 182 और 183 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की। घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया।

‘ट्रेजेडी किंग’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

इस दौरान एक मकान में छुपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जवानों ने मोर्चा संभाला और कई बार आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। उन्होंने हर बार उसे ठुकराया और जवानों पर फायरिंग जारी रखी। इस पर जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। गुरुवार रात के वक्त तो कोई आतंकी नहीं मारा गया, लेकिन दो जुलाई को पांच आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार काशी राव शहीद हुए थे।

Tags: commanderencounterHandwaraHizbulhizbul top commanderJammu and KashmirJammu Hindi SamacharJammu News in HindikilledLatest Jammu News in HindimehrajuddinSecurity ForceTerrorist
Previous Post

आपके नये घर के लिए ये 8 फर्नीचर आइटम्स हैं बहुत जरुरी

Next Post

अगर चाहते हैं स्किन पर नेचुरल ग्लो तो आज ही अपनाए इन घरेलू नुस्खों को

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Samrat Chaudhary
बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगियों के खातों में 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी

10/06/2026
A boat carrying farmers capsized in the Kosi river.
क्राइम

कोसी नदी में बड़ा हादसा, किसानों से भरी नाव डूबी; 4 अब भी लापता

10/06/2026
Heat wave and thunderstorm alert in UP
Main Slider

यूपी में में आज लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

10/06/2026
Swami Avimukteshwaranand-Ashutosh Brahmachari
Main Slider

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा यू-टर्न: आशुतोष ब्रह्मचारी ने कबूला फर्जी मुकदमे का सच

10/06/2026
Storm
राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में मौसम का रौद्र रूप, 128 KM/घंटा की रफ्तार से चली हवा

10/06/2026
Next Post

अगर चाहते हैं स्किन पर नेचुरल ग्लो तो आज ही अपनाए इन घरेलू नुस्खों को

यह भी पढ़ें

ज्योतिरादित्य सिंधिया

वे कांग्रेस नहीं, जनता के प्रति जवाबदेह हैं : सिंधिया

18/08/2020
CM Dhami

Destination Uttarakhand: सीएम धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के MOU

05/12/2023
Dhanteras

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, भगवान धन्वंतरि की बरसेगी कृपा

07/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version