• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन है गंगा सप्तमी, जानें कैसे करें स्नान, दान और पूजन

Writer D by Writer D
25/04/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ganga Saptami

Ganga Saptami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में जिस गंगा को नदी नहीं बल्कि देवी माना गया है, उनसे जुड़ा गंगा सप्तमी (Ganga Saptami ) पर्व इस साल 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा. प्रत्येक साल वैशाख मास की पंचमी तिथि पर मनाए जाने वाले इस पावन पर्व का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से निकलकर भगवान शिव की जटाओं में समाई थीं.

सनातन परंपरा में गंगा सप्तमी पर्व को गंगा जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. आइए गंगा सप्तमी (Ganga Saptami ) के पावन पर्व जिसे जाह्नु सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है, उसकी पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व जानते हैं.

गंगा सप्तमी (Ganga Saptami ) का शुभ मुहूर्त

प्रयागराज के जाने-माने ज्योतिषविद् एवं धर्म शास्त्र के ज्ञाता पं. देवेंद्र त्रिपाठी के अनुसार इस साल वैशाख मास के शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि 27 अप्रैल 2023 को सूर्योदय के बाद 18 दंड 48 पल है. इस दिन यह पावन तिथि प्रयागराज के समयाानुसार 01:05 बजे तक और देश की राजधानी दिल्ली के अनुसार दोपहर 01:38 बजे तक रहेगी. ऐसे में गंगा सप्तमी का महापर्व 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को ही मनाया जाएगा. वहीं इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व 30 मई 2023 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार गंगा सप्तमी की मध्याह्न पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 11 बजे से लेकर दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा.

गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) की पूजा विधि

गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा करने के लिए प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें ओर यदि संभव हो तो गंगा तट पर जाकर स्नान करें. यदि गंगा तट पर किसी कारण न जा पाएं तो अपने घर में पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर मां गंगा का ध्यान करते हुए स्नान करें. स्नान के बाद मां गंगा की मूर्ति या फोटो पर गंगा जल छिड़कें और पुष्प, चंदन, फल, मिष्ठान आदि अर्पित करें. इसके बाद शुद्ध घी का दीया जलाकर मां गंगा के स्तोत्र का पाठ या उनके मंत्र”ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः”का जप करें. पूजा के अंत में मां गंगा की आरती करके उनसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगे.

गंगा सप्तमी (Ganga Saptami ) का दान

गंगा सप्तमी पर मां गंगा की पूजा का पुण्य फल पाने के लिए व्यक्ति को यदि संभव हो तो गंगा तट पर जाकर गंगा स्नान करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र एवं धन आदि का यथासंभव दान करना चाहिए. मान्यता है कि दान से जुड़े इस उपाय को करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है.

Tags: AstrologyAstrology tipsganga saptamiGanga Saptami dateGanga Saptami importance
Previous Post

मंगलवार को ऐसे करें पूजा, हनुमान जी हर लेंगे सभी कष्ट

Next Post

मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Dry Skin
फैशन/शैली

रूखी त्वचा से मिलेगा निजात, करें इस फल का इस्तेमाल

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

67 दिनों में मिला मासूम को इंसाफ, दुष्कर्मी को मिली आजीवन कारावास की सजा

07/01/2023
Shilpa Shetty

पहले 60 करोड़ जमा करें…. शिल्पा शेट्टी को हाईकोर्ट का झटका

14/10/2025
Shot

डीएपी वितरण के दौरान फायरिंग, किसान के पैर में गोली लगी

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version