• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा से समाज और देश का चरित्र निर्माण होता है: सीएम धामी

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उधमसिंह नगर/काशीपुर। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि शिक्षा से समाज और देश का चरित्र निर्माण होता है। हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करना केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि यह यात्रा स्वयं और अपने अस्तित्व की खोज करने का है।

लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1983 में स्व.मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने इस विद्यालय के रूप में जिस पौधे की नींव रखी थी, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। एक व्यक्ति के रूप में सर्वांगीण विकास और हमारे उत्कृष्ट समाज के निर्माण में शिक्षा और गुरु का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु या शिक्षक अपने काम को केवल एक पेशा मात्र नहीं मानते, उनके लिए पढ़ाना एक मानवीय संवेदना है, एक पवित्र नैतिक कर्तव्य है। इसीलिए हमारे यहां शिक्षक और बच्चों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता नहीं होता, बल्कि एक पारिवारिक रिश्ता होता है और ये रिश्ता, ये संबंध जीवन भर का होता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि एक व्यक्ति बचपन से जिस प्रकार की शिक्षा और संस्कार प्राप्त करता है, उससे न केवल उसके परिवार का बल्कि समाज और देश का चरित्र भी निर्मित होता है। उन्होंने विदयार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्यारे बच्चो, हम अपना कल कैसा चाहते हैं इसके लिए हमें अपने आज पर काम करना होगा। हमारा भविष्य कैसा होगा, यह हमारा वर्तमान तय करता है।

उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मे मेजर शिवनाथ भल्ला ने पहले तो एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की है और फिर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने के लिए लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की नींव रखी। कठिन परिश्रम और संघर्षों से भरा भल्ला का जीवन और पुरुषार्थ हम सभी के लिये प्रेरणादायी है।

सीएम योगी ने जनता से की अपील, रविवार को जरूर सुनें पीएम के ‘मन की बात’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज नए भारत का निर्माण हो रहा है। उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया है।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दीवान सिंह बिष्ट,मेयर ऊषा चौधरी,अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार,पूर्व सांसद के.सी. सिंह बाबा,पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा,सहित गुरविंदर सिंह चंडोक,दीपक बाली,खिलेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी युगल किशोर,एसएसपी मंजूनाथ टीसी आदि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

मऊ में माफियागिरी के कोढ को इस बार दूर करना है: एके शर्मा

Next Post

अमृत सरोवर में नहाने गये चार छात्रों की डूबने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post
Drowned

अमृत सरोवर में नहाने गये चार छात्रों की डूबने से मौत

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, इस कलंक का करना पड़ेगा सामना

19/09/2023
mohan bhagwat

अपने व्यवहार में बदलाव कर के हम पॉलिथीन के प्रयोग को रोक सकते है : डॉ. भागवत

05/04/2021
CM Yogi

ज्ञान जहां से भी आए, उसके लिए द्वार खुला रखें: सीएम योगी

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version