• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने फिल्म ‘केरला स्टोरी’ का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
05/05/2023
in राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ‘लव जिहाद’ पर बनी फिल्म ‘केरला स्टोरी’ (Kerala Story) का जिक्र किया। साथ ही इसको लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है और पिछले दरवाजे से इस प्रवृत्ति वालों के साथ राजनीतिक सौदेबाजी कर रही है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कर्नाटक के बल्लारी में आज एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोसा और पनाह दी।

फिल्म ‘केरला स्टोरी’ (Kerala Story) का जिक्र करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि केरल देश का एक खूबसूरत राज्य है। यहां के लोग परिश्रमी और प्रतिभाशाली हैं। इसी केरल में चल रही ‘आतंकी साजिश’ का खुलासा इस फिल्म में किया गया है। फिल्म एक राज्य में चल रही आतंक की छद्म नीतियों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का स्वरूप बदल रहा है। तस्करी, नशीले कारोबार और सांप्रदायिक उन्माद के आतंकवाद से तार जुड़े हैं। बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का नया स्वरूप पैदा हो गया है। बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज सुनाई देती है लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिशों की आवाज नहीं होती। कोर्ट तक ने आतंकवाद के इस स्वरूप पर चिंता जताई है।

मऊ में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे एके शर्मा का वादा

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए ‘झूठे नैरेटिव’ गढ़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे सर्वे करवाकर अपनी वाहवाही करती है और कर्नाटक में भी यही कर रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से भारतीयों को निकालने का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने से मना कर रहे हैं। इसके बावजूद हमने पूरी वायु सेना और नौसेना इस काम में लगा दी।

Tags: karnataka newsKerala Storypm modi
Previous Post

मऊ में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे एके शर्मा का वादा

Next Post

पाकिस्तान का आतंक समर्थक चेहरा हुआ उजागर, बिलावल भुट्टो बने ‘प्रवक्ताः जयशंकर

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
Jaishankar

पाकिस्तान का आतंक समर्थक चेहरा हुआ उजागर, बिलावल भुट्टो बने 'प्रवक्ताः जयशंकर

यह भी पढ़ें

Share Market

खुलते ही लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स भी लुढ़का

24/05/2022
rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरा

07/12/2023
Ram Mandir

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

07/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version