• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शब-ए-बराअत कब, इस दिन रखा जाएगा रोजा

Writer D by Writer D
13/02/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shab-e-Baraat

Shab-e-Baraat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसे हिंदू धर्म में पंचांग को देखकर त्योहार मनाए जाते हैं। ठीक वैसे ही इस्लाम धर्म में भी अपना अलग कैलेंडर होता है। इस्लामिक कैलेंडर रमजान की तरह माह-ए-शाबान को भी बेहद पाक और मुबारक महीना माना गया है। शाबान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का 8वां महीना होता है, जिसमें शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) मनाई जाती है।

हर साल शाबान की की 14वीं और 15वीं दरमियान की रात को मुसलमान शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) मनाते हैं। इसलिए इसे निस्फ़ शाबान भी कहा जाता है। यह मुबारक रात शाबान की 14वीं तारीख को सूरज ढलने से शुरू होती है और शाबान की 15वीं तारीख को सुबह खत्म हो जाती है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।

ऐसा कहते हैं कि शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) की रात को गई इबादत का बहुत ज्यादा सवाब मिलता है और हर गुनाह माफ हो जाता है। इस साल शब-ए-बराअत की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है। ऐसे में आपका यह कंफ्यूजन दूर करते हुए आपको बताते हैं कि शब-ए-बराअत कब मनाई जाएगी।

शब ए बराअत (Shab-e-Baraat) 2025 इस्लामिक कैलेंडर

इस साल शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) 13 फरवरी 2025 की रात को होने की उम्मीद है। मौलाना मुफ्ती सलाऊद्दीन ने बताया कि शब-ए-बराअत 13 की रात को मनाई जाएगी यानी 13 की रात को शब-ए-बराअत की इबादत की जाएगी और 14 तारीख को शब-ए-बराअत का रोज़ा रखा जाएगा। हालांकि, सटीक तारीख शाबान, 1446 के चांद के दिखने पर निर्भर है।

शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) क्यों मनाई जाती है?

शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) की रात को मग़फिरत की रात या गुनाहों से बरी होने की रात कहा जाता है। शब-ए-बराअत की रात अल्लाह तआला इंसान के पिछले आमालों को ध्यान में रखकर उसके आने वाले सालों की किस्मत लिखता है। इस रात में हर उस इंसान का रिकॉर्ड बनाया जाता है जो पैदा होगा और जो इस साल मर जाएगा।

इस रात की इतनी ज्यादा फज़ीलत होने की वजह से यग इस्लाम की सबसे मुबारक और पाक रातों में से एक है। शब-ए-बराअत की नमाज रोजाना की नमाज से अलग नहीं होती है। लेकिन बहुत से लोग शाबान की 15वीं रात को सलातुत्तसबीह नमाज पढ़ते हैं, जिसका तरीका आम नमाज से थोड़ा अलग होता है।

शब-ए-बराअत (Shab-e-Baraat) का रोजा क्यों रखा जाता है?

शब-ए बराअत की रात मुसलमान नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। शब-ए-बराअत के दिन कई मुस्लिम रोजा भी रखते हैं लेकिन इस दिन रोजा रखना जरूरी नहीं माना गया है। शब-ए-बराअत का रोजा नफ्ली रोजा होता है यानी इसे रखना न रखना आपके ऊपर निर्भर करता है।

Tags: Shab-e-Baraat
Previous Post

फाल्गुन माह आज से शुरू, नोट करें इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Next Post

कालाष्टमी के दिन कालभैरव को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Next Post
Kalashtami

कालाष्टमी के दिन कालभैरव को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर

यह भी पढ़ें

Can smart watches be harmful to your health?

क्या स्मार्टवॉच हो सकती हैं आपकी सेहत के लिए हानिकारक?

13/06/2021
Relationship

रिश्ते की डोर रहेगी मजबूत, रिलेशनशिप में भूल कर भी ना करें ये काम

16/08/2025

सिद्धार्थनगर के नवनिर्मित मेडिकल कालेज का सीएम ने किया निरीक्षण

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version