• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari's close friend Jugnu Walia arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के सबसे करीबी जुगनू वालिया (Jugnu Walia) उर्फ़ हरविंदर को पंजाब से गिरफ्तार (Arrested) किया है। उस पर लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित चंदनगर इलाके में एक रेस्टोरेंट मालिक रोमी की हत्या का आरोप है।

जुगनू वालिया उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी माफियाओं की सूची में सूचीबद्ध और उस पर इनाम भी रखा गया है। उसके खिलाफ आलमबाग, मानकनगर, हजरतगंज सहित कई थानों में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने साल 2020 और 2022 में उसकी ढाई करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क की थी।

होटल मालिक रोमी की हत्या भी उसका हाथ है, इसका खुलासा पुलिस ने उसके साथी नीशू, लवीश जोगिंदर, दिलाशाद गोल्डी और नीतेश को गिरफ्तारी के बाद किया था। पुलिस के अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि यूपी पुलिस जब मुख्तार के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। तब जुगनू वालिया ने इसका विरोध करते हुए मुख्तार (Mukhtar Ansari) को अपना गुरु और लोगों का भगवान बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि दस जनवरी 2019 को मानकनगर के कपड़ा व्यापारी अनम प्रीत की हत्या का भी आरोप जुगनू पर लगा था।

पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तो उसने अपना जूर्म स्वीकारा था कि अमन को 20 लाख रुपये सूद पर दिए थे। कई बार मांगने पर जब उसने वापस नहीं किए तो उसने उसकी हत्या करवा दी थी। पंजाब से गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश को एसटीएफ यूपी लेकर आ रही है। यहां पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।

Tags: Lucknow NewsMukhtar Ansari
Previous Post

छह बदमाश किये गये जिला बदर

Next Post

सड़क दुर्घटना में चचेरे भाइयों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
kanwariyas

सड़क दुर्घटना में चचेरे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें

Electrocution

होमगार्ड की करंट लगने से मौत

31/08/2023
pharma sector

दवा कंपनियों के शेयरों से निवेशकों की बंपर कमाई

28/11/2020
CM Dhami

लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश

09/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version