Main Sliderउत्तर प्रदेशमनोरंजनलखनऊ

यूपी में टैक्स फ्री होगी ‘द केरल स्टोरी’, सीएम योगी भी देखेंगे फिल्म

लखनऊ। मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में भी फिल्म ‘The Kerala Story’ टैक्स फ्री होगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इस फिल्म को सिनेमाघरों से बैन कर दिया है। यहां ये फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट भी किया। मुख्यमंत्री योगी 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे।

फिल्म  युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराए जाने की कहानी कहती है। फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं, जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है।

आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम करती है।  फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों की मदद से उन तीन लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए उकसाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी फिल्म पर की थी टिप्पणी

‘The Kerala Story’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘The Kerala Story’ सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है। देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है। इस सिनेमा का भी कांग्रेस ने विरोध किया। इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।’

ममता बनर्जी ने फिल्म (The Kerala Story) को बैन कर दिया

इस फिल्म (The Kerala Story) को बैन करने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा है राज्य में शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है. वह चाहती हैं कि इस फिल्म को लेकर राज्य में कोई हिंसा या नफरत न फैले। बताया जा रहा है कि जिन थियेटरों में ये फिल्म लगी है, वहां से इसे हटाया जाएगा. वहीं, इस फिल्म को तमिलनाडु में भी बैन कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button