• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Writer D by Writer D
17/05/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इसमें 52.22 करोड़ की नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की सात योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कार्यक्रम में सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण कार्य किया जायेगा, रो नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा, सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु पानी की टंकी का निर्माण किया जायेगा, सिडकुल क्षेत्र में जलभराव समस्या के समाधान हेतु राजा बिस्कुट कम्पनी के पास नालों का निर्माण कराकर बड़े नाले से जोड़ा जायेगा, सिडकुल क्षेत्र के नालों की साफ सफाई और रख रखाव की व्यवस्था की जायेगी, बहादरा औद्योगिक सिडकुल क्षेत्र की आंतरिक सड़कों का लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कार्य करवाया जायेगा तथा साइन बोर्ड लगवाये जायेंगे, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना की जायेगी, की घोषणा भी की।

सीएम धामी ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण , शिलान्यास - Khabar Sameeksha (ख़बर समीक्षा)

समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि क्षेत्र के विकास में ये योजनायें मील का पत्थर साबित होंगी। इससे राज्य के समग्र विकास के संकल्प को साकार करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं के घर का मालिक बने लोगों को भी बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी के घर का सपना पूरा होने से उनके जीवन में स्थिरता आती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि गरीबों को अपना पक्का घर देने का हमारा ये अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना मात्र नहीं है, ये प्रदेश के एक-एक वंचित को इस बात का विश्वास देने की प्रतिबद्धता है कि सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पहले घर, दुकान, गाड़ी, खेत सभी पुरुषों के नाम पर हुआ करते थे, परन्तु हमने यह नियम बदल कर महिलाओं को भी घर की मालकिन बनाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत लाखों रूपये के पी.एम आवास से देश की करोड़ों दीदियों को लखपति बनने का भी कार्य किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्यों और लाभार्थियों की सहायता करते समय न किसी गरीब की जाति देखती है और न ही किसी गरीब का धर्म। गरीबों को समर्पित हमारी सरकार गरीब की आवश्यकताओं को भली भांति समझती है तथा हर गरीब को अपनी पक्की छत देने के लिए दिन-रात काम कर रही है,उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में ये घर रिकॉर्ड समय में बन सके हैं।

खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, साथ मे यूपी की कला-संस्कृति का दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं, इनमें से करीब 70 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर हैं। 2014 से पहले जो सरकार थी, उसने देश में शहरी आवास योजनाओं के तहत सिर्फ 13 लाख मकान ही मंजूर किए थे और इसमें से भी केवल 8 लाख मकान ही बनाए थे। इससे यह भी साबित होता है कि जब कोई सरकार “अंत्योदय“ को अपना ध्येय मानकर कार्य करती है तो परिणाम कितने अलग होते हैं।

श्री धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत नव-निर्मित भवनों की प्रतीकात्मक चाबी लाभार्थियों को सौंपी, भवनों का निरीक्षण किया तथा एनिमल एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

CM धामी ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण  एवं शिलान्यास | PostmanIndia

कार्यक्रम को हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशक’ ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बने इन आवासों का निर्माण रिकार्ड समय में पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, नगर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर नगर निगम हरिद्वार सुश्री अनीता शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में योगी सरकार ने कायम किया रिकॉर्ड

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर लोकार्पण व शिलान्यास की गयी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर कार्यक्रम स्थल सिडकुल रोशनाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री एवं विशिष्टजनों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर, फीता काटकर किया गया।

Tags: cm dhamiharidwae newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, साथ मे यूपी की कला-संस्कृति का दर्शन

Next Post

सीएम और राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Hemkund Sahib Yatra

सीएम और राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

यह भी पढ़ें

song Naach Meri Rani

नोरा फतेही और गुरु रंधावा का गाना नाच मेरी रानी रिलीज

20/10/2020
horoscope

02 अप्रैल राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन इन जातकों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

02/04/2022
Manoj Jarange ended his fast

हम जीत गए… मनोज जारंगे ने खत्म किया अनशन, महाराष्ट्र सरकार ने मानी मांगे

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version