• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह से फालसे बनता है सेहत का फलसफा

Writer D by Writer D
11/07/2025
in फैशन/शैली
0
Phalsa

Phalsa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियां में चिलचिलाती धूप अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आती हैं। इस दौरान सेहतमंद बने रहने के लिए आपको अपने आहार में कई ऐसी चीजें शामिल करने की जरूरत होती हैं जो सेहत को फायदा पहुचाएं। ऐसे में सभी फालसे (Phalsa)  खाना पसंद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लोहा, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यह शारीरिक कमजोरी को दूर कर कई हेल्थ समस्याओं में फायदेमंद है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह फालसे (Phalsa) फायदा पहुचाते हुए सेहत का फलसफा बनते हैं। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में…

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

फालसा (Phalsa) खाने से शरीर में आई सूजन से निजात मिलती है। स्वस्थ दिल के लिए यह बहुत अच्छा फल माना गया है। सूजन को कम करने के लिए 50 मिली फालसा के रस में चुटकीभर काली मिर्च और नमक डालकर पीएं। स्वाद के लिए इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। यह सूजन में काफी राहत दिला सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि ये फल किसी भी दवा का विकल्प नहीं है। इसलिए हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारी के लिए इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

जोड़ों के दर्द से आराम

फालसे (Phalsa) के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन को घटाने वाले गुणों में मुख्य भूमिका निभाते हैं। यह हड्डियों के तेज दर्द अर्थराइटिस ओस्टियोपोरोसिस और जॉइंट में कड़ेपन आने की समस्या से इलाज में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

पेट दर्द व दस्त में राहत

पेट दर्द और दस्त की परेशानी होने पर अगर आप फालसे (Phalsa) का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट दर्द और दस्त को रोकने में मदद करता है। पेट दर्द के लिए आप भुनी हुई अजवायन के साथ फालसा का रस डालकर पीएं इससे आपके पेट का दर्द छू मंतर हो जाएगा।

घाव को ठीक करे

फालसे का उपयोग घाव को भरने में भी किया जाता है। इसके पत्तों से चोट से उबरे घाव और एक्जिमा को ठीक करने में मदद मिलती है। इसकी पत्तियों को पीसकर घाव वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें। चंद मिनटों में ये असर दिखाना शुरू कर देगा।

शरीर को रखता है ठंडा

फालसा (Phalsa) में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो इसे गर्मी के लिए एक बेहतरीन फल बनाता है। शरीर की गर्मी को कम करता है। इसके सेवन से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। इसके जूस को निकालकर इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं और पी लें। इससे भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

सांस की समस्याओं में फायदेमंद

फालसा आपके सांस की समस्या और कफदोष को ठीक करने में भी मददगार होता है। इसके रस के नियमित सेवन से श्वसन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप फालसे के रस को नींबू और अदरक का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

एनीमिया का इलाज

फालसे के फल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक ऐसा मिनरल है जो हमारे शरीर में रक्त और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में बहुत जरूरी होता है। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के इलाज में फालसे के नियमित सेवन से बहुत फायदा हो सकता है। आयरन की कमी को पूरी करने के साथ ही यह आप में थकान, चक्कर आने और कमजोरी महसूस करने की समस्याओं से भी आराम दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैंसर में फायदेमंद

फालसा फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में बतौर एंटी कैंसर एजेंट काम करते हैं। इसलिए, फालसा फल का सेवन आपको कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी से भी बचा सकता है। माना जाता है कि इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा कर सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल

फालसा फल पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर होते हैं। खाना खाने के बाद फालसा या एक छोटा गिलास फालसे का शरबत पीने से रक्त शर्करा कंसन्ट्रेशंस में अचानक वृद्धि को कम करने में मदद मिलती है। फालसा में मौजूद एंटीहाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

मूत्र संबंधी रोग से छुटकारा दिलाए

मूत्र संबंधी रोग में कई समस्याएं हैं- जैसे पेशाब करते वक्त दर्द या जलन महसूस होना। इसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहा जाता है। इसके लिए 25 ग्राम फालसा, 5 ग्राम आंवला पाउडर, 10 ग्राम काले अंगूर और 10 ग्राम खजूर लें। आंवला पाउडर को छोड़कर सबको पीस लें। रात को सभी सामग्री को पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छानकर दो भागों में बांट लें। एक भाग सुबह पीएं और दूसरा शाम को। कुछ दिनों तक यह प्रक्रिया करने से पेशाब में जलन की समस्या खत्म हो जाएगी।

Tags: beneftis of falsa fruitfalsa fruithealth benefits of falsahealth news in hindiHealthy livingphalsa fruit benefits
Previous Post

घट जाएंगी रिश्ते में दूरियां, ऐसे घोलें प्यार की मिठास

Next Post

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Next Post
CM Yogi

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Police Encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

09/05/2022
The security model of the Yogi government has changed the face of UP

योगी सरकार के श्रम, रोजगार, निवेश और सामाजिक सुरक्षा मॉडल से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

20/01/2026
CM Yogi

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version