• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हो गया शहर की नई सरकार का गठन, महापौर और पार्षदों ने ली शपथ

Writer D by Writer D
26/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sushma Kharwal

Sushma Kharwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शहर की नई महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharwal) एक नई सोच के साथ काम करेंगी। जिसमें स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का निषेध, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा और स्वास्थ्य शामिल है। शहर को विकास के रास्ते पर देश में एक नई पचाहन देंगी लेकिन इसके लिए सभी पार्षदों, अधिकारियों के साथ ही जनता का सहयोग चाहिए। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महापौर पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कहीं। इससे पहले महापौर को मंडलायुक्त रोशन जैकब ने और पार्षदों को महापौर ने शपथ दिलाई। जिसके बाद विधिवत शहर की नई सरकार का गठन हो गया और बीस जनवरी से चल रहा प्रशासक काल समाप्त हो गया। महापौर के शपथ लेने के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने उनको शक्ति का प्रतीक चांदी की गदा भी सौंपी। इस मौकेपर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर संयुक्ता भटिया, विधायक गोपाल टंडन, नीरज बोरा,योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व आईएस दिवाकर त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर (Sushma Kharwal) ने जनता का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि पिछले तीस साल में उन्होंने शहर को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजेपई को याद किया। लखनऊ से उनका कितना लगाव था यह बताया। कहा कि देश का पूरा विश्व लखनऊ को अटल और अटल को लखनऊ के नाम पर जनता है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जोर देकर कहा कि नगर निगम का जो विस्तारित इलाका है उसके विकास में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी दोनों का शहरीकरण पर जोर है। ऐसे में नगर निगम विकास के जो प्रोजेक्ट देगा उसको पास करने में सरकार देर नहीं करेगी। उन्होंने का हिंदुस्तान का कोई महापौर दो लाख वोटों से नहीं जीता है। यह गर्व की बात है लेकिन यह महापौर और पार्षद सबकी जिम्मेदारी भी है कि इस इस शहर को जन्नत का रूप दें। इससे जुड़ा एक गीतकार गीत ऐ शहरे लखनऊ…. की चंद लाइनें भी सुनाई।

प्रदेश के समस्त थानों को CCTV कैमरों से किया जायेगा लैस: योगी

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में शहर हैं। नई योजनाएं भी फलीभूत हुई हैं लेकिन नई टीम से उनका कहना है कि जितनी ज्यादा निगरानी होगी उतना अच्छा परिणाम आएगा। लखनऊ को में जब कोई बाहर से आता है तो वह इसे एक मॉडल सिटी के रूप में देखना चाहता है। इसका मतलब कि यहां पर सभी जनसुविधाएं और बुनियादी जरूरतें होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवर और जाम शहर की बड़ी समस्या है। इसका योजना बनाकर निराकरण करना होगा। चौराहोंं पर अतिक्रमण हटाना होगा और लोगों को समझाना भी होगा। लोगों को समय से सुविधा दी जाए। समय पर सुविधा मिलेगी तो आपके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। अगले साल 2024 में हमारी परीक्षा होगी। जनता पूछेगी जरूर। अब हमें तय करना है कि जनता को बात से संतुष्ट करेंगे कि काम से करेंगे।

सुषमा (Sushma Kharwal) को मिलेगी खजाने की चाबी

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ पूरे प्रदेश का चेहरा है। इसे स्मार्ट सिटी बनाने का काम हो रहा है। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के माध्यम से खजाने की चाबी सुषम खर्कवाल को सौंपेगी। लखनऊ को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का काम हो रहा है। शहर में बन रही 105 किमी की आउटर रिंग रोड शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बना देगी। शहर को स्वच्छता में नंबर बनाने का काम करना है। इसके लिए सबको आज से ही जुटना होगा। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि पार्षदों पर बहुत दबाव होता है। जितना काम वह करते हैं उतना काम बड़े से बड़ा नेता नहीं कर सकता।

नई महापौर ने पूर्व के महापौर पैर छूकर लिया मंच पर आर्शीवाद

नई महापौर (Sushma Kharwal) ने शपथ ग्रहण करने के बाद पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके गली भी लगीं। पूर्व महापौर ने भी गर्मजोशी से गले लगाया और अशीर्वाद दिया। नई महापौर ने उनको दीदी कहकर सम्बोधित किया।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow NewsLucknow News in Hindiup news
Previous Post

प्रदेश के समस्त थानों को CCTV कैमरों से किया जायेगा लैस: योगी

Next Post

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी प्रशासनिक चूक, सभासद पत्नी की जगह ले ली पति ने शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Oath Ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी प्रशासनिक चूक, सभासद पत्नी की जगह ले ली पति ने शपथ

यह भी पढ़ें

Akshara Singh

अक्षरा सिंह की शॉर्ट ड्रेस फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस ने पूछा- पेंट कहां है?

29/07/2021
NIA

NIA अदालत ने ISIS आतंकी मोईद्दीन को सुनाई उम्र कैद की सजा

28/09/2020
Electricity Prices

होली पर नहीं गुल होगी बत्ती, सात से नौ मार्च तक होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

01/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version