• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया की हर पोस्ट की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता जरूरी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। करीब 20 साल पहले प्रिंट मीडिया का बोलबाला था। फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया। उस समय इसकी संख्या बहुत कम थी, फिर धीरे-धीरे इसकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। वहीं पिछले सात आठ वर्षों में सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का तेजी से प्रचार-प्रसार हुआ। पहले जहां लोग सुबह न्यूज पेपर पढ़कर देश-विदेश की गतिविधियों से रूबरू होते थे, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से अब देश-दुनिया की पल-पल की खबर लोगों तक पहुंच रही है। इसे स्मार्ट फोन ने और आसान बना दिया है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ऐसे में डिजिटल क्रांति में वही ठहर पाएगा, जो इसका सही इस्तेमाल करेगा। बाकी तो आते-जाते रहेंगे। इसके लिए अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखना सबसे अहम है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।

सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले एनालिसिस जरूरी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रिंट मीडिया का सीमित दायरा होता है, लेकिन सोशल मीडिया का कोई दायरा नहीं होता है। ऐसे में आप सभी पिछले 9 वर्षों में बदलते भारत की तस्वीर को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के साथ वायरल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का वैश्विक मंच भारत की प्रतिष्ठा और विरासत का सम्मान हो रहा है। इसमें सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही है। सोशल मीडिया का ही नतीजा है कि चीन में आज योग की सबसे ज्यादा क्लासेस लग रही हैं। इतना ही नहीं आयुष दुनिया में छा गया है, लोग आयुर्वेद के पीछे भाग रहे हैं जबकि 9 वर्ष पहले देश के राजनयिक संबंधों और कूटनीतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में कितनी परेशानी आती होगी, यह बात केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अच्छी तरह भला कौन जान सकता है। वहीं आज ऐसी स्थिति नहीं है। आज दुनिया भारत के सामर्थ्य को देखने आ रही है, जिसे हमें सोशल मीडिया के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहुंचाना होगा। इसके लिए हमें एनालिसिस करना होगा ताकि हम जो दुनिया को दिखा रहे हैं उसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता बनी रहे।

ताकि दुनिया को पता चले डबल इंजन की सरकार तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण के लिए है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि वैश्विक मंच पर बढ़ती भारत की प्रतिष्ठा, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याणकारी योजनाओं समेत महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए बेहतर कदमों को सोशल मीडिया के माध्यम से हाईलाइट कर सकते हैं। इससे हम देश दुनिया से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकते हैं। उन्हें सही तथ्यों से अवगत करा सकते हैं क्योंकि हम उन्हे जो मैटेरियल देंगे तो उसे ही लोग स्वीकार करेंगे इसलिए उसकी प्रमाणिकता जरूरी है ताकि अगर वह कहीं से उस तथ्यों को क्रॉस चेक करे तो उन्हें सही जानकारी मिले। इससे आपकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आपने एग्जिट पोल में देखा होगा, जो जमीनी धरातल पर कार्य करता है उसका ही आकलन सही होता है। प्रदेश में 6 वर्षों में 54 लाख गरीबों को आवास दिये गये। उनके आधे-आधे मिनट के वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करें ताकि दुनिया को पता चल सके एक योजना आर्थिक स्वावलंबन का कैसे आधार बनी। यह महज एक उदाहरण है। सोशल मीडिया पर इस तरह की योजनाओं को वायरल करने से बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में परिवर्तन आ सकता है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी 19 से 20 फ़ीसदी होगी जबकि योजनाओं में मुस्लिम लाभार्थियों की संख्या 35 फ़ीसदी थी, जो यह दर्शाता है कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबको विकास से जोड़ रही है। इस असलियत को सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने लाना चाहिये ताकि जो लोग वैश्विक मंच पर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं उनका मुंह बंद हो जाए। दुनिया को यह पता चले कि डबल इंजन की सरकार तुष्टिकरण नहीं करती है बल्कि हर नागरिक के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Next Post

योगी की रणनीति से दोनों सीटों पर फहराया भगवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Next Post
cm yogi

योगी की रणनीति से दोनों सीटों पर फहराया भगवा

यह भी पढ़ें

kisan 8th varta

किसानों व सरकार के बीच आठवें दौर की बातचीत विज्ञान भवन में शुरू

08/01/2021
Notification for 428 RO-ARO posts will be issued soon.

एएनएम के 1200 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

13/07/2023
share market

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

08/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version