• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्राफ की दुकान पर दिनदहाड़े 1.5 लाख के गहनों की लूट, CCTV में कैद हुई घटना

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
A family troubled by land dispute attempted suicide

A family troubled by land dispute attempted suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसलें दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आगरा के एत्माद्दौला में टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ के पास सराफ की दुकान में ग्राहक बनकर आए दो बदमाश 1.5 लाख रुपये के गहने लूटकर ले गए। पीड़ित सराफ का कहना है कि उन्हें एक युवक ने रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा। पुलिस का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की टेढ़ी बगिया पर सौ फुटा मार्ग पर बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार शाम तकरीबन 5:30 बजे दो युवक आए। सराफ ने बताया कि दुकान पर उनके रिश्तेदार भी बैठे हुए थे। एक युवक ने उनसे चांदी के जेवर दिखाने के लिए कहा। 80 रुपये का सामान खरीदा। इसके बाद युवक चले गए। तब रिश्तेदार भी चले गए।

इस पर युवक फिर से आ गए। इस बार उन्होंने 30 हजार रुपये के सोने की अंगूठी और कुंडल देखने की बात की। इस पर पुरुषोत्तम ने तिजोरी से निकालकर पांच अंगूठी और चार कुंडल काउंटर पर रख दिए। युवक जेवर देखने लगे। तभी एक ने अपने हाथ में रुमाल निकाला। इसके बाद पुरुषोत्तम की नाक पर लगा दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा।

जिंदा को दिखाया ‘मुर्दा’ दिखाकर हड़प लिए लाखों रुपए, 98 लोगों पर FIR दर्ज

कुछ देर बाद होश आया तो अंगूठी और कुंडल नहीं थे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। अन्य दुकानदार आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुरुषोत्तम के मुताबिक, लूटे गए जेवरात की कीमत तकरीबन 1.5 लाख रुपये है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसमें दोनों बदमाश नजर आ रहे हैं।

सीओ छत्ता दीक्षा सिंह का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। एक युवक गहने देख रहा था, जबकि दूसरे ने पैकेट से जेवर निकाल लिए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में युवक कैप और मास्क पहने नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags: agra newscrime newslootup news
Previous Post

राहुल गांधी का केरल प्रेम: केरलवासियों से बोले- अपना ख्याल रखें और गाइडलाइन को फॉलो करें

Next Post

राज्यसभा 2.30 बजे तक के लिए स्थगित, कांग्रेस सांसद ने कहा- सरकार विपक्ष को बोलने नहीं दे रही

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post

राज्यसभा 2.30 बजे तक के लिए स्थगित, कांग्रेस सांसद ने कहा- सरकार विपक्ष को बोलने नहीं दे रही

यह भी पढ़ें

कोविड-19 वैक्सीन 15 करोड़ ​डोज दिसंबर माह तक भारत को देगी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

22/07/2020
Bedroom

बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, दाम्पत्य जीवन में आ जाएगी दरार

13/09/2023
share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 221 अंकों की छलांग

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version