• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोहिया पार्क में बनेगा अध्यात्म पथ, 104 खंभों पर लिखे जाएंगे गीता के श्लोक

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lohia Park

Lohia Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क ( Lohia Park) में अध्यात्म पथ विकसित किया जाएगा। इस संबंध में एलडीए वीसी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा के दौरान निर्देश जारी कर दिए। इसके अंतर्गत पार्क ( Lohia Park) के बीच में स्थित पाथ-वे के किनारे लगे 104 खंभों पर एसएस प्लेट लगाई जाएंगी। इन प्लेट्स पर गीता के श्लोकों का अनुवाद सहित उल्लेख किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में एलडीए वीसी ने विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में शिथिलता बरतने पर तीन कंपनियों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उपाध्यक्ष ने अभियंताओं व ठेकेदारों को निर्देशित किया कि समस्त कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।

ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण के कार्य की समीक्षा में पाया गया कि कार्यदायी संस्था द्वारा पर्याप्त मैन पावर नहीं लगाया गया है, जिससे कार्य की प्रगति धीमी है। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा साइट पर सही से पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है, जिससे कि हर समय धूल का गुबार उठता है। इस पर उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था भारतीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर पांच लाख का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं।

इसी तरह हेरिटेज जोन में निर्माणाधीन फूड कोर्ट के कार्य में शिथिलता बरतने पर उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था गोमधारी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख का जुर्माना लगाया।

जिले में 3 और मंडल में 7 साल पूरे कर चुके अफसर जाएंगे बाहर, योगी सरकार ने नई स्थानांतरण नीति को दी मंजूरी

तालकटोरा क्षेत्र में काला पहाड़ झील के सौंदर्यीकरण के कार्य की सुस्त प्रगति पर सिंह टेडर्स पर पांच लाख का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्र प्रेरणा स्थल के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें अवगत कराया गया कि प्रोजेक्ट के तहत म्यूजियम ब्लॉक का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

नजूल भूमि पर अवैध कब्जों का सर्वे शुरू

एलडीए द्वारा ऐशबाग क्षेत्र में नजूल की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए सोमवार से अभियान शुरू कर दिया गया। ऐशबाग हाइट्स के पास से अभियान की शुरूआत की गई। उपाध्यक्ष बीते बृहस्पतिवार को अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ ऐशबाग क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान संज्ञान में आया था कि बड़ी संख्या में नजूल की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

Tags: lohia parkLucknow News
Previous Post

जिले में 3 और मंडल में 7 साल पूरे कर चुके अफसर जाएंगे बाहर, योगी सरकार ने नई स्थानांतरण नीति को दी मंजूरी

Next Post

अखिलेश यादव ने ‘लोक जागरण यात्रा’ का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने ‘लोक जागरण यात्रा’ का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

UP Budget 2021

UP Budget: किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, मजदूरों को घंटे के हिसाब से पेमेंट

22/02/2021

खेल हम सबको स्वास्थ्य एवं सकारात्मक भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है : योगी

04/12/2021
Bedroom

बेडरूम में ना रखें ये चीजें, रिलेशनशिप में आ सकती है खटास

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version