• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डल स्किन से हो चुके हैं परेशान तो यूं करें तुलसी का इस्तेमाल, खिलखिला उठेगा चेहरा

Writer D by Writer D
08/06/2023
in फैशन/शैली
0
Tulsi

Tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर घर में तुलसी (Tulsi) का पौधा जरूर पाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व काफी अधिक है। इस पवित्र पौधे के आसपास रहने से ही नकरात्मकता दूर भाग जाती है और घर में सौभाग्य बना रहता है। धार्मिक रूप से जहां तुलसी के मायने बहुत है वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसके अनेक फायदे बताए गए हैं। तुलसी के पौधे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक जैसे गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाते हैं। संक्रामक रोगों से निपटने के लिए तुलसी काफी लाभकारी है।

तुलसी (Tulsi)  में मिले औषधिय गुण शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी एक एंटीमाइक्रोबियल है, जो कई तरह के त्वचा संबंधी रोगों और समस्याओं को दूर करने में मददगार है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप तुलसी का इस्तेमाल कर के अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।

काले धब्बों को दूर करने के लिए

अगर आप अपने चेहरे के काले धब्बों से परेशान हैं तो तुलसी फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कोई बर्तन लें फिर उसमें तुलसी का पेस्ट रखें। इस पेस्ट में संतरे के छिलके और मसूर दाल का पाउडर मिला दें। इसमें एक-एक चम्मच नींबू रस और गुलाब जल के साथ एक चुटकी हल्दी पाउडर भी डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट को काले धब्बों पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे के अलावा शरीर के अन्य जगहों पर भी लगाया जा सकता है। तुलसी के इस पेस्ट के इस्तेमाल से कालों धब्बों से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही चेहरे पर चमक भी आएगी।

पिंपल्स को दूर भगाने के लिए

आज के समय में हर कोई पिंपल्स से परेशान है। इससे छुटकारा के लिए हर कोई हजारों पैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और डॉक्टरों की दवाई में खर्च कर देता है। अगर आप भी ये सब चीजें कर के तंग आ चुके हैं तो अब तुलसी फेस पैक को एक बार जरूर ट्राई करें। इस पेस्ट को बनाने के लिए तुलसी और नीम की पत्तियां लें और उन्हें रात भर के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दें। अब सुबह इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिला दें और अच्छे से मिक्स करें। अब पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर हल्का गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें। हर दिन इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको अच्छे परिणाम दिखाई देने लगेगा।

चेहरे पर ग्लो के लिए

ग्लो स्किन की चाह हर किसी की होती है। अगर आप भी अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो आज ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को अच्छे से पीस लें। फिर इसमें दरदरे पिसे हुए ओट्स, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करें। 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और बाद में पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ता में 2 से 3 बार ही इस प्रक्रिया को दोहराएं।

Previous Post

लड़कों की इन आदतों की फिदा होती हैं लड़कियां

Next Post

इस पानी से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन, जानें चेहरे पर इसे लगाने के तरीके

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Coconut Water

इस पानी से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन, जानें चेहरे पर इसे लगाने के तरीके

यह भी पढ़ें

Panchayat Elections

यूपी में बनेगी सभी चुनावों के लिए एक मतदाता सूची

15/05/2023
CM Yogi pays tribute to martyred policemen on Police Memorial Day

अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक बने शहीद निरीक्षक सुनील, मुख्य आरक्षी दुर्गेश और आरक्षी सौरभ

21/10/2025
Gold-Silver

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version