• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत चार की मौत, मंजर देख कांप गईं लोगों की रूह

Writer D by Writer D
08/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। जनपद के पलियाकलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा (Road Accident)  हो गया। निघासन मार्ग पर बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कार और ट्रैक्टर की आमने सामने से टक्कर (Collision) हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर का एक हिस्सा जहां रोड के किनारे उतर गया। वहीं दूसरा हिस्सा पीछे से आ रही बाइक से जा टकराया। हादसे में बाइक पर सवार महिला, बच्ची समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। चारों एक ही बाइक पर सवार थे।

जानकारी के मुताबिक जनपद सीतापुर के बिसवां निवासी जाबिर पुत्र अलीशेर (32) पत्नी-बच्ची के साथ अपनी ससुराल त्रिलोकपुर से घर जाने के लिए निकला था। उसका साला चांद उनको बाइक पर बैठाकर पलिया तक छोड़ने जा रहा था।

एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर का एक टुकड़ा बाइक से जा टकराया, जिससे बाइक पर सवार जाबिर, उसकी पत्नी खुशनुमा, बेटी जन्नत और साले चांद की मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरब्रिज के पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा, 24 घण्टे से रेस्क्यू जारी

हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। मासूम बच्ची का एक पैर तक कट गया था। चारों के शव सड़क पर इधर-उधर पड़े थे। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। हादसे की खबर मिलते ही जाबिर और चांद के परिजन अस्पताल पहुंचे। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई।

Tags: accident in lakhimpuraccident newslakhimpur newsroad accidentup news
Previous Post

ओवरब्रिज के पिलर में फंसा बच्चा, 24 घण्टे से रेस्क्यू जारी

Next Post

केजरीवाल के सामने लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, सीएम ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

वर्तमान पीढ़ी को अतीत व बदलाव से अवगत कराएं प्रबुद्धजन: मुख्यमंत्री योगी

15/05/2026
Next Post
CM Arvind Kejriwal

केजरीवाल के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, सीएम ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

helicopter crash landing

हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में दो पायलटों की मौत, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी

12/05/2022
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

22/04/2023
Naina Ganguly

नैना गांगुली ने शेयर की बोल्ड फोटो, कातिलाना अदाएं देखकर फैंस हुए पागल

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version