• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संजीव जीवा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
08/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sanjeev Jeeva Shootout

Sanjeev Jeeva Shootout

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। संजीव जीवा हत्याकांड (Sanjeev Jeeva Shootout) में गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। कोर्ट के गेट पर तैनात 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। ये पुलिसकर्मी उस गेट पर तैनात थे, जहां से शूटर विजय यादव असलहा लेकर कोर्ट परिसर में घुसा था। उधर, जीवा की हत्या (Sanjeev Jeeva Shootout) के बाद जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की समीक्षा की गई है। मुख्तार की बैरक में तैनात हर पुलिसकर्मी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह विभाग ने कहा है कि एक ही पुलिसकर्मी लगातार बैरक में ड्यूटी पर नहीं रहेगा। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हाई प्रोफाइल गैंगस्टर्स से मिलने वालों पर विशेष नजर रखी जाए। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी अनजान लोगों को किसी भी अपराधी के पास न भटकने दें। ये आदेश गृह विभाग ने सभी जिलों के लिए जारी किया है।

गृह विभाग ने सभी जिलों के लिए जारी किया ये आदेश

गृह विभाग ने कहा है कि किसी भी न्यायालय परिसर में किसी भी व्यक्ति को शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं करने के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। सभी जिलों में कोर्ट की सुरक्षा के लिए 71 सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर, 22 इंस्पेक्टर, 240 सब इंस्पेक्टर, 522 कांस्टेबल और 1772 हेड कांस्टेबल कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सभी कोर्ट परिसर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी टीमें लगाई गई हैं। इसमें 60 उपनिरीक्षक, 112 हेड कॉन्स्टेबल और 256 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

कोर्ट में हुई थी हत्या (Sanjeev Jeeva Shootout)

गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की कोर्ट में बुधवार को शूटर विजय यादव ने संजीव जीवा की हत्या की थी। कोर्ट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया था कि कोर्ट में भीड़ थी। जीवा सुनवाई का इंतजार कर रहा था। तभी एक शूटर आया और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मौके पर मौजूद एक महिला की गोद में बच्ची थी। इस दौरान मासूम के पीठ पर गोली लगी है, जो पेट से निकल गई।

कुख्यात संजीव जीवा का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी

वहीं, महिला के अंगूठे में गोली लगी। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संजीव जान बचाने के लिए अंदर भागा और वह 10 से 15 मिनट तक बेसुध पड़ा रहा। शूटर कह रहा था कि हम जीवा को मारने आए थे और मार दिया। जीवा पर बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी। जीवा पर जेल से गैंग चलाने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था।

Tags: crime newsLucknow Newssanjeev jeeva shootoutsanjeev jeva murder case
Previous Post

12वीं बाद करें ये कोर्स, मिलेगा लाखों का पैकेज

Next Post

700 भारतीय छात्रों को कनाडा से वापस भेजने की तैयारी, PM ट्रूडो ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

22/06/2026
Next Post
Canada

700 भारतीय छात्रों को कनाडा से वापस भेजने की तैयारी, PM ट्रूडो ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

savin bansal

कई किमी भीषण पगडंडी नाप डीएम पंहुचे बटोली के अंतिम महिला, बजुर्गों तक; हुए रूबरू स्थानिकों से

14/07/2025
Ganesh

बुधवार को करें गणेश कवच का पाठ, धन-ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

19/11/2025
Mayawati

मायावती को ‘सुप्रीम’ राहत, मूर्तियां बनवाने के खिलाफ चल रहा केस हुआ बंद

15/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version