• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में दस गुना बढ़ा है भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में दस गुने का इजाफा हुआ है।

श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बात जीरो टालरेंस की करते है लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है। भाजपा सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में भाजपा का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक, विज्ञापनों में सब बेहतरीन और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश है।

उन्होने कहा कि सबसे बड़ा घपला तो सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भाजपा सरकार में हुआ है। छह साल में इस मद में खूब पैसा जारी हुआ। तारीख पर तारीख देने के बावजूद सड़कें गड्ढा मुक्त तो हुई नहीं, सड़कें जो बनी थीं वे भी उखड़ने लगी है। जनता का सारा पैसा भाजपा के नेता, मुख्यमंत्री के खास लोग और मंत्री, अधिकारी मिलकर हजम कर गए और डकार भी नहीं ली। जरा सी बारिश में ही सड़के मौत का कुआं बन जाती है। नालों की सफाई के नाम पर लूट मची है। जलभराव की दिक्कतें दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने 15 जून की तारीख तय की पर अभी तक कई नालों की सफाई के आसार तक नहीं दिखे है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लखनऊ में नालों की सफाई का हाल देखकर तो नई मेयर भी दंग रह गई है। हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई का बजट ऐसे ही बह जाता है। भाजपा सरकार में बड़ी नदियां भ्रष्टाचार के कारण मैली हैं और छोटी नदियां संरक्षण के अभाव में सूख रही हैं। नदी नालों और भ्रष्टाचार के संगम का परिणाम नदियों की दुर्दशा के रूप में सामने है। गंगा नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रूपए फूंक दिये गए। नाले पहले की तरह गंगा में गिर रहे हैं। कानपुर में बिठूर से लेकर जाजमऊ तक गंगा को निर्मल बनाने के लिए 13 अरब खर्च हुए पर गंगा मैली की मैली बनी है।

आज का भारत मैत्री निभाना जानता है तो दुश्मन की मांद में घुसकर जवाब देना भी आता है: योगी

प्रयागराज में यमुना किनारे अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। बड़ी-बड़ी प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों से बालू का खनन हो रहा है। अफसर, मंत्री, सांसद, विधायक सब भाजपा के हैं मगर ठेकेदार के काले कारनामों पर कोई रोक नहीं है। अवैध धंधे पर प्रशासन ने भी आंखें मूंद ली हैं। अवैध खनन में लगे माफियाओं को किसी का डर नहीं है। उनकी दबंगई के आगे सभी पनाह मांगते हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

आज का भारत मैत्री निभाना जानता है तो दुश्मन की मांद में घुसकर जवाब देना भी आता है: योगी

Next Post

जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता रिकॉर्डतोड़ 23वां ग्रैंड स्लैम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Novak Djokovic

जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता रिकॉर्डतोड़ 23वां ग्रैंड स्लैम

यह भी पढ़ें

सीएम योगी

पर्यटन बनेगा विंध्याचल धाम में रोजगार का जरिया : योगी

10/09/2020
akhilesh yadav

भाजपा भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है : अखिलेश

21/08/2021
Jyotiraditya Scindia

सिंधिया आज पहुंचेंगे गंगापुर, राजपरिवार का 230 साल पुराना नाता है गंगापुर से

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version