• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाको राखे साइयाँ मार सके न कोई! सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम

Writer D by Writer D
14/06/2023
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड से देहारदून से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक घर से पति-पत्नी की लाश (Dead Bodies) मिली हैं। लाशें तीन दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुकी की थीं। हैरानी की बात यह है कि मृतक दंपत्ति का 4-5 दिन का बच्चा लाशों के बीच जिंदा मिला। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी थी। क्लेमेंट टाउन मय थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया है। कहा जा रहा है कि युवक ने उधार लिया हुआ था, जिसे नहीं चुका पाने के कारण उनसे पत्नी सहित सुसाइड कर लिया।

सड़ती लाशें (Dead Bodies) और जीवित बच्चा

दरअसल, 13 जून को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक घर से टर्नर रोड पर मौजूद घर में  किसी की डेड बॉडी हो सकती है क्योंकि काफी बदबू आ रही है। सूचना पर क्लेमेंट टाउन मय थाना पुलिस थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ टर्नर रोड पर मौजूद C13 मकान पर पहुंचे। जिसके कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंडी खोली गई कमरे में देखा तो महिला और पुरुष की लाश फर्श पर पड़ी हुई थीं, जो फूल चुकी थीं और सड़ने लगी थीं। कमरे में काफी खून जमा था।

पुलिस की  टीम ने घर के अंदर छानबीन की उन्हें कमरे से 4-5 दिन का बच्चा मिला। वह जीवित थी, पुलिस ने तत्काल ही एंबुलेंस के जरिए दून चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और जांच कराई। पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले, जो खून मिला वह उनकी और मुंह से निकला हुआ था। पुलिस ने शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

गुजरात में Cyclone Biparjoy की आहट तेज, द्वारकाधीश-सोमनाथ मंदिर तक पहुंची तूफानी लहरें

पुलिस के मुताबिक कमरे में शव सहारनपुर जिले के नागल थाना के चहलोली इलाके के रहने वाले 25 साल के काशिफ पुत्र मोहतशिम और उसकी पत्नी 22 साल की अनम के हैं। वह चार महीने पहले ही इस मकान में रहने आए थे। मकान मालिक का नाम सोहेल है और वह जोशियाडा उत्तरकाशी का रहने वाला है। मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो जानकारी मिली कि काशिफ को दो शादियां हो चुकी थीं। पहले शादी से उसको 5 साल की बच्ची है। वहीं, एक साल पहले उसने अनम नाम की युवती से शादी की थी, जो कुछ पहले ही मां बनी थी।

पहली पत्नी का नुसरत है उसने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन से मेरे पति फोन नहीं उठा रहे थे। मेरी आखिरी बार बात 10 जून को रात्रि 11 बजे हुई थी। काशिफ ने बताया था कि वह कल गांव आऊंगा, क्योंकि उसे किसी को 5 लाख रुपये वापस लौटाना है, जो उसने उधार लिया था। दो-तीन से से फोन रिसीव नहीं हुआ और फिर फोन बंद हो गया था। मैं जब यहां आई तो देखा कि घर बंद मिला। फिर मैंने अपने सास-ससुर और देवर को इसके बारे में बताया।

जांच की जा रही है- पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आना बाकी है। परिवार से पूछताछ की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: dehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

गुजरात में Cyclone Biparjoy की आहट तेज, द्वारकाधीश-सोमनाथ मंदिर तक पहुंची तूफानी लहरें

Next Post

महंगाई पर लगाम! 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Wholesale Inflation

महंगाई पर लगाम! 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर

यह भी पढ़ें

Mayawati

मुस्लिम वोटों के लिए सपा और कांग्रेस चिल्ला रही संभल-संभल: मायावती

07/12/2024
Australia's Test captain Tim Paine said we need depth in our team like India

 ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन बोले हमें अपनी टीम में भारत की तरह गहराई की जरुरत

15/06/2021
CM Yogi

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

11/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version