• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन बोले हमें अपनी टीम में भारत की तरह गहराई की जरुरत

Desk by Desk
15/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Australia's Test captain Tim Paine said we need depth in our team like India

Australia's Test captain Tim Paine said we need depth in our team like India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर कब्जा किया था।  ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को टीम में भारत की तरह गहराई बनानी होगी, ताकि उसके टॉप खिलाड़ियों को आराम देकर तरोताजा रखा जा सके। भारत के टॉप क्रिकेटर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड में हैं, जो बाद में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलेंगे। वहीं भारत ने श्रीलंका में लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए एक अलग 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के टॉप क्रिकेटर वेस्टइंडीज के आगामी दौरे से बाहर रह सकते हैं।  पेन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जो इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करके सीनियर खिलाड़ियों का कार्यभार कम कर सकें। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी है कि हम अपनी टीम में ऐसी गहराई पैदा करें ताकि खिलाड़ियों को समय-समय पर आराम दिया जा सके।’ उन्होंने कहा, ‘इस समय भारतीय टीम ऐसा ही कर रही है। उनके पास टेस्ट क्रिकेट के लिए प्रतिभाओं की कमी नहीं है और संतुलन एकदम सही है। हमें भी उनसे सीख लेनी होगी ताकि अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आराम दे सकें और अगली बार खेलने पर वे तरोताजा रहें।’

ऑस्ट्रेलिया को लिमिटेड ओवरों के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करना है और उसके बाद बांग्लादेश में टी20 सीरीज खेलनी है। आईपीएल सितंबर में यूएई में बहाल होना तय है, जिसके बाद अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप है। ऑस्ट्रेलिया को नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 8 दिसंबर से एशेज सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, झाय रिचर्ड्सन, केन रिचर्ड्सन वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रह सकते हैं।

WTC final के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, कप्तान विलियमसन की वापसी

पेन ने कहा कि इन खिलाड़ियों को समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘यह एक मसला है । मैं नहीं जानता कि कौन दौरे से बाहर रहेगा लेकिन आधुनिक समय में यह एक चुनौती है। कुछ पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर इस पर टिप्पणी कर रहे हैं जो अनुचित है। आप उनकी जगह खुद को रखकर देखें जो दौरे से आते हैं और फिर होटल में दो सप्ताह आइसोलेशन पर रहते हैं। यह काफी थकाऊ है। हमारे कई खिलाड़ी छह-सात बार ऐसा कर चुके हैं।’

 

Tags: 24ghante online.comAustraliaAustralia's Test captainhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsSportstim paineहिंदी समाचार
Previous Post

WTC final के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, कप्तान विलियमसन की वापसी

Next Post

जेल में बंद PFI के सदस्यों पर आरोप सिद्ध न होने पर मुक्त किये जाने के आदेश

Desk

Desk

Related Posts

150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Afzal Ansari
Main Slider

अफजाल अंसारी की पत्नी की कुर्क कोठी चार साल बाद वापस मिली, लाखों के जेवर-सामान गायब

02/09/2026
Former Air Marshal Jitendra Mishra becomes the first CEO of the Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Next Post

जेल में बंद PFI के सदस्यों पर आरोप सिद्ध न होने पर मुक्त किये जाने के आदेश

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने कहा- हम नहीं देखना चाहते हैं मोदी का चेहरा

19/03/2021
स्मृति ईरानी

बच्चों और महिलाओं की मानव तस्करी निरोधी विधेयक लाएगी सरकार : ईरानी

10/09/2020
हरीश रावत Harish Rawat

राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गौरव की बात होगी : हरीश रावत

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version