• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने किया सरदार पटेल भवन का लोकार्पण

Writer D by Writer D
20/06/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami inaugurated Sardar Patel Bhavan

CM Dhami inaugurated Sardar Patel Bhavan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को कोर्ट रोड, देहरादून स्थित नव निर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री  ने 112 कंट्रोल रूम, स्टेट वीडियो सर्विलेंस सेंटर का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड पुलिस  की ई-बीट एप, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए सी।ई।आई।आर सेवा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। आरक्षी नागरिक पुलिस , अन्त: कक्ष प्रशिक्षण विषय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री  द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भवन के लोकार्पण के पश्चात अब पुलिस  विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडेग़ा। डायल 112 का क्रियान्वयन भी भवन से किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा।

राज्य सरकार  पुलिस  कार्मिकों के कल्याण और उनकी आवासीय, अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हमने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आवासीय, अनावासीय भवनों के निर्माण को धनराशि में बढ़ोतरी करते हुए 45 करोड़ का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री  धामी (CM Dhami) ने कहा कि ई-बीट एप को पुलिस  और आम जनता से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन समाधान, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पुलिस  कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार  उत्तराखंड पुलिस  के विकास को भविष्य में भी पर्याप्त बजट उपलब्ध कराएगी। केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस  विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। सरकार उत्तराखंड पुलिस  को स्मार्ट पुलिस  बनाने की ओर अग्रसर है।

सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि हम पुलिस  को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील, तकनीकी रूप से दक्ष बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार  पुलिस  जवानों को आधुनिक उपकरण एवं शस्त्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यालयों को भी हाईटेक किये जाने को प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में चारधाम यात्रा गतिमान है, जिसमें देश-विदेश से लाखों संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस चारधाम यात्रा को बेहतरीन तरीके से संचालित कर रही है। राज्य सरकार  और पुलिस चारधाम यात्रा को आमजन के लिये सुगम और सुरक्षित बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार निरंतर स्मार्ट पुलिस के मंत्र पर काम कर रही है। बीते वर्षों में पुलिस को आधुनिकता से जोड़ने के लिए कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवीन भवनों का निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें उसकी गुणवत्ता और समयावधि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल भवन के लोकार्पित होने से उत्तराखंड पुलिस को एक बहुउद्देशीय कार्यालय भवन मिला है। सरकार पटेल भवन में परिक्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त यातायात निदेशालय, एसडीआरएफ प्रशिक्षण, अग्निशमन और आपात सेवा आदि कार्यालय शिफ्ट किये गये हैं। जिसमें लगभग 250 अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं।

कार्यक्रम सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Next Post

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
CM Yogi

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

यह भी पढ़ें

navneet sahgal

कोविड-19 महामारी से राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई : डा. नवनीत सहगल

29/08/2020
Heavy Rain

यूपी के इन जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, तेज बारिश की संभावना

24/07/2021
Azam Khan

सपा सांसद की हालत स्थिर, मेदांता ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version