• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के ज्वैलर्स के लखनऊ-कानपुर सह‍ित 17 ठ‍िकानों पर आयकर की रेड, व्‍यापार‍ियों में हड़कंप

Writer D by Writer D
22/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Income tax raid on bullion traders

Income tax raid on bullion traders

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। द‍िल्‍ली-एनसीआर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता सह‍ित कई प्रदेशों और ज‍िलों में ज्वैलर्स/बुलियन व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी (Income Tax Department Raid) चल रही है। जानकारी के मुताबिक कानपुर के ज्वैलर्स राधामोहन पुरुषोत्तम दास, चांदी व्यापारी मुन्ना जाकोड़िया, रिद्धि ज्वैलर्स, जुगल किशोर ज्वैलर्स, एमराल्ड गार्डन हाउसिंग के प्रमोटर और संजीव झुनझुनवाला के ठिकानों पर छापेमारी (Raid) चल रही है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ के महानगर स्थित ऋद्धिमा सर्राफ़ के यहां आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। लखनऊ, कानपुर और कोलकाता समेत 17 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।

आयकर विभाग (Income Tax Department) के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरु की है। कानपुर के अलावा लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता स्थित शोरुम पर छापेमारी की जा रही है। फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड पर स्थित राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स की शॉप में छापेमारी जारी है। एमरल्ड गार्डन हाउसिंग सोसाइटी के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कानपुर नगर में संजीव झुनझुनवाला एक बड़ा नाम है। झुनझुनवाला ने एमराल्ड गुलिस्तान, एमराल्ड चैम्बर बनाए हैं। संजीव झुनझुनवाला की मॉर्निंग ग्लोरी इंफ्रा, रितु हाउसिंग के नाम से कंपनी है।

आयकर विभाग (Income Tax Department)  की टीमें कानपुर के नयागंज में वागला बिल्डिंग में भी छापेमारी कर रही हैं। चांदी व्यापारी मुन्ना जाकोड़िया के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कानपुर के जुगल किशोर ज्वैलर्स के यहां भी छानबीन चल रही है। इसके अलावा कानपुर के रिद्धि ज्वैलर्स के ठिकानों पर भी छापा पड़ा है। राजधानी लखनऊ के महानगर, अमीनाबाद और चौक के कई ज्वैलर्स के यहां छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई से ज्वैलर्स और कारोबारियों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग (Income Tax Department)  की टीमें कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को चेक कर रही है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

शहर का कोई क्षेत्र गंगाजल से न रहे वंचित: एके शर्मा

इन दोनों ही कारोबारियों पर पहले भी आयकर विभाग (Income Tax Department)  के छापे पड़ चुके हैं। चौक में कारोबार कर रहे भाई की लखनऊ में फैजाबाद रोड पर भी एक शोरूम है। इसके साथ ही दोनों ही भाई पिछले कुछ वर्षों से प्रापर्टी के कार्य में भी जुड़ गए थे। इसमें से एक भाई का शहर में जाजमऊ तो दूसरे पर नवाबगंज क्षेत्र में काम चल रहा है।

Tags: Income Tax RaidITLucknow Newsup news
Previous Post

शहर का कोई क्षेत्र गंगाजल से न रहे वंचित: एके शर्मा

Next Post

जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
CM Yogi

जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

'Bajrangi Bhaijaan' fame Harshali Malhotra gets angry in the video

‘बजरंगी भाईजान’ फेम हर्षाली मल्होत्रा ने निकाला वीडियो में  गुस्सा

12/06/2021

पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सली ढेर 

16/07/2021
Earthquake

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version