• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोटो जीपी रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन ‘ब्रांड यूपी’ को बनाएगा मजबूत: सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित होने जा रही विश्व की सबसे तेज मोटर बाइक रेस ‘मोटो जीपी’ 2023 (Moto GP) के पहले रेस के पहले टिकट का मंगलवार को अनावरण किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मोटो जीपी (Moto GP) विश्व की सबसे बड़ी, सबसे तेज और पुरानी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है। पहली बार भारत की मेजबानी में उत्तर प्रदेश  में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2023 तक हो रहे ‘मोटो जीपी’ का आयोजन गर्व और हर्ष का विषय है। निश्चित तौर पर यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश  के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया भर के युवाओं के बीच रोमांच से भरे इस ग्लोबल इंवेंट को लेकर उत्सुकता रहती है। यह दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके लगभग 350 करोड़ बार वीडियो देखे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि ‘मोटो जीपी भारत’ रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन वैश्विक स्तर पर ‘ब्रांड उत्तर प्रदेश’ को मजबूती से स्थापित करेगा। साथ ही, इस वर्ष यूरोप के बाहर पहली बार उत्तर प्रदेश  में ‘मोटो ई-रेस’ का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रदेश की सफलता की गाथा में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के असहयोग और उदासीनता के कारण उत्तर प्रदेश  में लायी गयी ‘फॉर्मूला वन रेस’ को मात्र एक बार आयोजित कराकर बन्द कर दिया गया था। यही कारण है कि इस रेस के आयोजक सीईओ कार्मेलो जब गत वर्ष मुझसे मिले थे, तब वे वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश  में इस रेस के आयोजन को लेकर सशंकित थे। मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश  में इस रेस के आयोजन के सम्बन्ध में सरकार के पूर्ण सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया था। टिकट अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने एक बार फिर मोटो जीपी की पूरी टीम को सुरक्षा और सुविधा का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि रेस के आयोजकों और प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश  में प्रवास अत्यंत सुखद रहेगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हर्ष जताते हुए कहा कि मोटो जीपी (Moto GP) के कुल सदस्य देशों में 12 देश जी-20 के सदस्त हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान भी शामिल हैं। वर्तमान में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जिस समय यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, उसी समय जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली में उपस्थित होंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंड होंगे पुरस्कृत: सीएम योगी

आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली बाइक में 30 फीसद एथेनॉल का प्रयोग करना, सराहनीय है। यह कार्बन फुटप्रिंट को घटाने में सहायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश  देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य है। इस दृष्टि से भी इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन महत्वपूर्ण है।

मोटो जीपी भारत रेसिंग से 276 ब्रांड जुड़ने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने वृहद स्तर पर होने वाले इस रेस के आयोजन से उत्तर प्रदेश  में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधि होने की संभावना है। साथ ही 05 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होगा।

खास मौके पर ‘मोटो जीपी भारत 2023’ के आयोजनकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश राइडर इनिया बास्टियानिनी की ओर से एक हेलमेट मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया तो मुख्यमंत्री ने अपने हस्ताक्षर के साथ एक हेलमेट राइडर बास्टियानिनी को प्रेषित किया।

Tags: cm yogiLucknow NewsMoto GPup news
Previous Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंड होंगे पुरस्कृत: सीएम योगी

Next Post

प्रधानमंत्री ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

01/04/2025
हरियाणा में कोरोना

हरियाणा में कोरोना के 617 नए मामले मिले, संक्रमितों की संख्या 26164 हुई

19/07/2020
नटराज मूर्ति

राजस्थान से 1998 में चुराई गई नटराज की मूर्ति को लाया जा रहा है भारत

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version