• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह घंटे पहले मायावती ने अखिलेश यादव को कहा जन्मदिन मुबारक, राजनीतिक अटकले तेज

Writer D by Writer D
01/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati congratulated Akhilesh Yadav on his birthday

Mayawati congratulated Akhilesh Yadav on his birthday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का 50वां जन्मदिन है। बधाई देने का सिलसिला जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शनिवार को सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं।

मायावती (Mayawati)  ने ट्वीट कर अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दी हैं। ये ट्वीट सवेरे 8:30 बजे का है। उनके ट्विटर के टाइमलाइन पर पिछले साल के हैप्पी बर्थ डे का ट्वीट भी है। दोनों ट्वीट को ध्यान से देखने पर कुछ विशेष फर्क नज़र नहीं आता। शब्द और भावना भी एक जैसे हैं। पर सबसे बड़ा अंतर तो टाइमिंग का है। मायावती (Mayawati) ने पिछले साल अखिलेश को जन्म दिन की बधाई दोपहर में दी थी। ट्वीट का समय है 2:30 बजे।

पिछले साल के मुकाबले में ठीक 6 घंटे पहले। अब इस टाइमिंग के भी मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग कह सकते हैं कि बाल की खाल निकाली जा रही है। पर राजनीति में संकेतों को ऐसे ही पढ़ा जाता है। लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में सक्रियता बढ़ गई है। राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन कल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे सपाई

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता के बीच यूपी में भी बिहार की तरह महा गठबंधन बनाने की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। बीजेपी अपने सामाजिक समीकरण के कारण यहां बड़ी राजनीतिक ताक़त बनी हुई है। विपक्ष के नेताओं का मानना है कि बीजेपी से मुक़ाबले के लिए सबको साथ आना चाहिए। अभी तक तो समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी के बीच गठबंधन पर बातचीत जारी है। अब इसमें बीएसपी को भी शामिल किए जाने की बात शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीक़ुर रहमान बर्क ये मांग सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं।

 बदलते राजनैतिक रिश्तों के संकेत

कांग्रेस के अंदर भी कई नेता बीएसपी को गठबंधन में लाने की वकालत कर रहे हैं। मायावती (Mayawati)  की पार्टी के लोग भी यही चाहते हैं। ओम प्रकाश राजभर ने भी कहा है कि अगर मायावती भी विपक्षी गठबंधन में आती हैं तो फिर उनका भी समर्थन है। मायावती अब तक इस मुद्दे पर ख़ामोश हैं। लेकिन आज के उनके ट्वीट क्या बदलते राजनैतिक रिश्तों के संकेत दे रहे हैं।

Tags: akhilesh yadav 50th birthdayAkhilesh Yadav BirthdayHappy BirthdayLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, जिंदा जल गए 26 यात्री

Next Post

मॉनसून में भीगा पूरा देश, दिल्ली-यूपी समेत 23 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Rain

मॉनसून में भीगा पूरा देश, दिल्ली-यूपी समेत 23 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

यह भी पढ़ें

Maulana Kalim

मौलवी कलीम सिद्दीकी को कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर एटीएस को सौंपा

23/09/2021
kanpur police

मरीजों के लिए बनी भगवान बनी पुलिस, अस्पतालों पर पहुंचा रही आक्सीजन

28/04/2021
Bus

दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर, दो ने मौके पर तोड़ा दम

18/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version