• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने पुलिस विभाग के 1148 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
06/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi distributed appointment letters to 1148 candidates

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को को पुलिस विभाग के चयनित 1148 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिये। लोकभवन में आयोजित समारोह में सीएम ने सांकेतिक रूप से अपने हाथों 35 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया है। बाकी अभ्यर्थियों को जिलों में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से चयनित 1148 अभ्यर्थियों में से 217 उपनिरीक्षक(गोपनीय), 587 सहायक उपनिरीक्षक(लिपिक) एवं 344 सहायक उपनिरीक्षक(लेखा) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि पुलिस फोर्स हर दृष्टि से मजूत हो रही है। नवचयनित अभ्यर्थियों को और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। खुशी बात है कि लिपिकिय संवर्ग में महिलाओं की भी अच्छी संख्या है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में वैश्विक मंच पर भारत का जिस प्रकार से सम्मान बढ़ा है, वैसे ही छह वर्षों में उप्र की स्थिति में बदलाव हुआ है। उप्र को लोग समस्या के रूप में देखने लगे थे। देश की आवादी का पांचवां हिस्सा उप्र को आगे बढ़ाने की चुनौतियां हम सबके सामने थीं। शौचालय निर्माण से लेकर अन्य परियोजनाओं में देरी को लेकर सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोले और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि आज उप्र की स्थिति है कि केन्द्र की ज्यादातर योजनाओं में नंबर एक है। हम लोगों ने तय किया कि आवागमन के लिए सड़कें होनी चाहिए। पहले किसी भी समुदाय के पर्व त्योहार आते थे तो भय का माहौल रहता था। आज हंसी खुशी के साथ पर्व मनाए जा रहे हैं। पश्चिम उप्र में लोग बेटियों को स्कूल, कॉलेज भेजने से डरते थे।

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया था: सीएम योगी

कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल में भर्ती ही नहीं की गयी बल्कि तकनीकी रूप से भी मजबूत किया गया। पिछले 70 वर्षों में उप्र पुलिस में महिलाओं को जितना स्थान नहीं मिला, उससे कई गुना ज्यादा पिछले छह वर्षों में भर्तियां की गयीं।

भर्तियों में कोई भाई भतीजावाद का आरोप नहीं लगा सकता। आरक्षण की प्रक्रिया ठीक से अपनाई गयी है। इस भर्ती में भी कोई बलिया से है तो कोई बिजनौर से, कोई लखीमपुर से, मतलब उप्र के हर जनपद के युवाओं को बराबर का मौका मिल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज उप्र की कानून व्यवस्था चर्चा का विषय है। देश के किसी भी राज्य में उप्र की कानून व्यवस्था सबसे बेहतर है। भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती हो रही है। मैं दावा कर सकता हूं कि योगी के नेतृत्व में उप्र में एक भी नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पुलिय महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौजूद रहे, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया था: सीएम योगी

Next Post

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
CM Dhami

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर forced to have sexual relations with all four sons

बहू ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

12/01/2021
Aryan Khan

किंग खान के बेटे को अभी रहना होगा जेल में, NCB ने फंसाया पेंच

11/10/2021
KVS

केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी टीचर भर्ती से BEd वाले बाहर, नोटिफिकेशन जारी

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version