• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का खोखला विकास जनता के सामने बेनकाब हो गया: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्षी दल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश सरकार पर आपदा में अवसर खोजने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि बाढ़ प्रभावितों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। बाढ़ राहत के नाम पर अनाप-शनाप खर्च करने का ड्रामा हो रहा है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि से बाढ़ की चपेट से लोग दहशत में हैं। बिजली गुल है और बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों पर सरकार की कृपा दृष्टि नहीं पड़ी। नज़र पड़ी होती तो वहां कम से कम राहत तो पहुंच जाती। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और उन्हें राशन पानी पहुंचाने की व्यवस्था होती।

भाजपा सरकार आपदा में अवसर खोजने के मामले में एक ही है। बाढ़ में भाजपा की सरकार को भ्रष्टाचार का अवसर मुंह मांगे मिल गया है। बाढ़ राहत के नाम पर अनाप-शनाप खर्च करने का ड्रामा हो रहा है। असली जरूरतमंदो तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है। बचाव कार्य नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार गड्ढ़ा भरने के नाम पर ऐसे ही कई करोड़ का बजट हवा में खपा चुकी है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के गृह जनपदों में भी भारी बरसात से तबाही मची है। काशी में लोगों के घरों में पानी ही पानी है। क्योटो बनने वाला शहर जल में बसा शहर वेनिस बन गया है। वहां नाव की नौबत आ गई है। नाकामी से गोरखपुर में तबाही मची है। एक घंटे की बारिश में गोरखपुर में तमाम मुहल्ले-गलियां तालाब बन गई। ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो गया है। जल निकासी के दावे पानी में ही बह गए हैं।

जहां-जहां बारिश का प्रकोप बढ़ा है बिजली और पानी का संकट गहराता है। गांवों की हालत बदतर है। गोरखपुर में ही राजगढ़ 7 घंटे और गोला क्षेत्र के 20 गांवों में 17 घंटे से बिजली गुल रही।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा का खोखला विकास जनता के सामने बेनकाब हो गया है। समाजवादी पार्टी के विरूद्ध रोज नए षडयंत्र की रणनीति से फुरसत मिले तभी तो जनहित की योजनाओं पर उसका ध्यान जाएगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

सड़क दुर्घटना में कांवडिया की मौत

Next Post

गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बेटियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Next Post
cylinder explosion

गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बेटियों की मौत

यह भी पढ़ें

Murder

मैच देखने में खलल डालने पर बेटे को दी ऐसी सजा, कांप गई लोगों की रूह

21/11/2023
school

डेढ़ साल बाद इस राज्य में कल से खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लास भी रहेंगी जारी

22/07/2021
murder

मामूली विवाद में दबंग ने भाई को पीट पीटकर मार डाला

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version