• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी पाने के लिए पोर्टल पर करना होगा आवेदन

Writer D by Writer D
15/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
EV Charging Station

EV Charging Station

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicle) को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार ने आखिरकार क्रय सब्सिडी को लेकर पोर्टल पर आवेदन किए जाने को हरी झंडी दे दी है। वो ग्राहक जिन्होंने 14 अक्टूबर 2022 के बाद प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) की खरीद की है, उन्हें योगी सरकार द्वारा सब्सिडी पाने के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सही तरह से आवेदन करने के बाद वेरिफिकेशन के उपरांत पात्र व्यक्ति को उसके खाते में सब्सिडी की राशि प्रदान कर दी जाएगी। जल्द ही यह पोर्टल आवेदकों के लिए क्रियाशील हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति, 2022 में निहित क्रय सब्सिडी प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन की शर्तों का निर्धारण कर दिया है। इसी के आधार पर पात्र आवेदकों को नीति का लाभ मिलेगा।

13 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति, 2022 के अंतर्गत क्रय सब्सिडी प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत क्रय सब्सिडी प्रोत्साहन योजना अधिसूचित होने की तिथि 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रभावी होगी। क्रय सब्सिडी प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए पात्र आवेदक को वेबपोर्टल upevsubsidy.in पर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। पात्र आवेदक वे होंगे, जिन्होंने नीति की अधिसूचना की तिथि के बाद उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन का क्रय एवं पंजीयन कराया हो। निर्धारित समयसीमा में आवेदन नहीं करने वालों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

वाहन वर्ग के हिसाब से मिलेगी सब्सिडी

प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक वाहन वर्ग में क्रय सब्सिडी का वितरण नीति में निहित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। इसके अनुसार प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। पहले दो लाख 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को 5,000 रुपए प्रति वाहन सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसी तरह, पहले खरीदे गए 25 हजार 4 व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को 01 लाख रुपए प्रतिवाहन की सीमा तक सब्सिडी प्राप्त होगी। वहीं प्रदेश में खरीदी गई शुरुआती 400 ई बसों (गैर-सरकारी) को 20 लाख रुपए प्रति वाहन की सीमा तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। ई गुड्स कैरियर पर फैक्ट्री लागत का 10 प्रतिशत तक अनुमन्य होगा। पहले 1000 ई-गुड्स कैरियर की खरीद पर एक लाख रुपए प्रति वाहन की सीमा तक सब्सिडी प्राप्त होगी।

व्यक्तिगत खरीदारों को एक ही वाहन पर मिलेगी सब्सिडी

व्यक्तिगत क्रेताओं को क्रय सब्सिडी केवल एक ही 2 व्हीलर या 4 व्हीलर या ई बस या ई- गुड्स कैरियर के क्रय पर अनुमन्य होगी। एग्रीगेटर्स, फ्लीट ऑपरेटर क्रेताओं को क्रय सब्सिडी अधिकतम दस 2 व्हीलर या 4 व्हीलर के कय पर तथा अधिकतम पांच ई-बस या ई-गुड्स कैरियर के क्रय पर अनुमन्य होगी। इस योजना के अंतर्गत क्रय सब्सिडी किसी भी क्रेता को इस योजना की प्रभावी अवधि में एक ही बार अनुमन्य होगी।

तापीय परियोजनाओं में बायोमास पैलेट्स के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन में आयेगी कमी

अनुमन्य क्रय सब्सिडी प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की जाएगी, जिसे क्रेता को डीलर से सत्यापन के बाद सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यदि किसी स्थिति में क्रेता द्वारा बिना बैट्री के वाहन का क्रय किया जाता है तो उस पर अनुमन्य क्रय सब्सिडी का केवल 50 प्रतिशत ही प्रदान किया जाएगा। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलत सूचना दिए जाने पर आवेदक क्रय सब्सिडी के लिए पात्र नहीं होगा तथा आवेदक के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

आवेदन के सत्यापन के बाद खाते में मिलेगी सब्सिडी

क्रय सब्सिडी पाने के लिए पात्र आवेदक को स्वयं के नाम के बैंक खाते का विवरण आवेदन के समय देना होगा। आवेदन मात्र से ही आवेदक क्रय सब्सिडी के लिए पात्र नहीं होगा। परिवहन विभाग द्वारा आवेदक का सत्यापन करते हुए आवेदक की पात्रता सुनिश्चित होने के बाद ही आवेदक के संबंधित बैंक खाते में क्रय सब्सिडी वितरित की जाएगी। प्रथम चरण में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) एवं इलेक्ट्रिक वाहन क्रेता के विवरणों का सत्यापन संबंधित मोटर वाहन डीलर द्वारा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक को अपनी फोटो व हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे, ताकि फोटो व हस्ताक्षर का सत्यापन वाहन डेटाबेस में वाहन पंजीयन के समय अपलोड किए गए फॉर्म 20 में चस्पा फोटो व हस्ताक्षर से संबंधित आरटीओ द्वारा किया जा सके।

Tags: electric vehcilesubsidy on electric vehcileYogi News
Previous Post

तापीय परियोजनाओं में बायोमास पैलेट्स के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन में आयेगी कमी

Next Post

बाढ़ से बचाव के लिए हमारी तैयारियां पूरी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
CM Yogi

बाढ़ से बचाव के लिए हमारी तैयारियां पूरी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CUET UG

CUET UG परीक्षा की बढ़ाई गई डेट, जाने अब कब तक होगा एग्जाम

17/05/2023
Baby Rani Maurya

मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का उद्घाटन

20/11/2025
Transfer

छुट्टी पर चल रहे एसपी प्रतापगढ़ पुलिस मुख्यालय से हुये संबद्ध

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version