• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asia Cup 2023 का शेड्यूल जारी, इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला

Writer D by Writer D
19/07/2023
in खेल
0
Asia Cup

Asia Cup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलंबो। एकदिवसीय विश्व कप 2023 (Asia Cup 2023) से ठीक पहले होने वाले एशिया कप 2023 में भारत के अभियान की शुरुआत दो सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगी।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा, “ मुझे बहुप्रतीक्षित पुरुष एकदिवसीय एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो अनेक देशों को जोड़ने वाली एकता और मैत्री का प्रतीक है। ”

श्रीलंका और पाकिस्तान में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का आगाज़ 30 अगस्त को मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले से होगा। बंगलादेश और श्रीलंका 31 अगस्त को केंद्रीय श्रीलंका में स्थित शहर कैंडी में भिड़ेंगे।

भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के विरुद्ध खेलने के बाद चार सितंबर को नेपाल से भिड़ेगा। अगर भारत सुपर-4 के लिये क्वालीफाई करता है तो वह 10 सितंबर को पाकिस्तान से एक बार फिर भिड़ेगा। इसके अलावा भारत सुपर-4 में श्रीलंका, बंगलादेश और अफगानिस्तान में से किन्हीं दो टीमों का सामना करेगा।

एशिया कप 2023 (Asia Cup) का फाइनल 17 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जायेगा। इसके करीब तीन सप्ताह बाद पांच अक्टूबर को भारतीय सरज़मीन पर विश्व कप की शुरुआत होगी।

उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2023 (Asia Cup) का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पड़ोसी देश में टीम भेजने से मना करने के कारण यह टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड’ प्रारूप में आयोजित हो रहा है।

एशिया कप (Asia Cup) कार्यक्रम :

पाकिस्तान बनाम नेपाल (30 अगस्त, मुल्तान)

बंगलादेश बनाम श्रीलंका (31 अगस्त, कैंडी)

भारत बनाम पाकिस्तान (02 सितंबर, कैंडी)

बंगलादेश बनाम अफगानिस्तान (03 सितंबर, लाहौर)

भारत बनाम नेपाल (04 सितंबर, कैंडी)

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (05 सितंबर, लाहौर)

सुपर चार :

ए1 बनाम बी2 (छह सितंबर, लाहौर)

बी1 बनाम बी2 (नौ सितंबर, कोलंबो)

ए1 बनाम ए2 (10 सितंबर, कोलंबो)

ए2 बनाम बी1 (12 सितंबर, कोलंबो)

ए1 बनाम बी1 (14 सितंबर, कोलंबो)

ए2 बनाम बी2 (15 सितंबर, कोलंबो)

फाइनल (17 सितंबर, कोलंबो)

नोट : पाकिस्तान हमेशा ए1 रहेगा, जबकि भारत ए2 रहेगा। अगर इन दोनों में से कोई सुपर-4 में नहीं पहुंच पाता तो नेपाल उसकी जगह लेगा। श्रीलंका हमेशा बी1 रहेगा, जबकि बंगलादेश बी2 रहेगा। अगर इन दोनों में से कोई सुपर-4 में नहीं पहुंच पाता तो अफगानिस्तान उसकी जगह लेगा।

Tags: asia cup 2023asia cup schedulecricket newsCricket News in Hindisports newssports news in hindi
Previous Post

काशी विश्वनाथ धाम में बिखरेगी लेजर शो की छटा, दिखेंगे देवाधिदेव महादेव के रूप

Next Post

Chamoli Accident: सीएम धामी ने एम्स पहुंचकर जाना घायलों का हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Ajinkya Rahane
Main Slider

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
Next Post
Chamoli Accident

Chamoli Accident: सीएम धामी ने एम्स पहुंचकर जाना घायलों का हाल

यह भी पढ़ें

Anil Dujana

कुख्यात अनिल दुजाना को STF ने मिट्टी मिलाया, 64 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

04/05/2023
PRSI delegation met CM Dhami

PRSI डेलीगेशन ने सीएम धामी से की भेंट, दून में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

28/11/2025
Kalash Sthapana

इस दिन से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि, जानें घट स्थापना का मुहूर्त

13/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version